एक्सप्लोरर

Babar Azam: बाबर आजम को याद आए पैगंबर मोहम्मद, खराब फॉर्म से जूझने पर दिया ये बयान

Babar Azam: बाबर आजम इस समय बहुत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उनकी हालत इतनी खस्ता है कि उन्हें टीम से ड्रॉप किए जाने की भी अटकलें शुरू हो गई हैं.

Babar Azam Prophet Muhammad: पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम के कप्तान बाबर आजम फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. हाल ही में बाबर बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की चार पारियों में महज 64 रन बना पाए थे. खराब फॉर्म के कारण बढ़ते दबाव के बीच बाबर आजम अब प्रोफेट मोहम्मद को याद करने लगे हैं. बाबर ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि पैगंबर मोहम्मद सबको मुश्किल वक्त में हार ना मानना सिखाते हैं.

पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने X पर लिखा, "पैगंबर मोहम्मद, हमे सबसे कठिन परिस्थितियों में भी हमें प्रकाश की ओर ले जाते हैं. उन्होंने हमें करुणामयी आंखों से देखना सिखाया है." बताते चलें कि बाबर का केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन ही नहीं बल्कि एक कप्तान के तौर पर भी उनकी जमकर आलोचना हो रही है. इस साल 3 टेस्ट मैचों में उन्होंने सिर्फ 113 रन बनाए हैं, जिनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 31 रन रहा है. इस खराब प्रदर्शन के चलते वो टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 से बाहर हो गए हैं.

पिछले साल भारत में हुए वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप से ही बाबर आजम की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है. उसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी पाक टीम की कप्तानी की, लेकिन इस बार पाकिस्तान सुपर-8 में भी नहीं पहुंच सका. यहां तक कि उसे यूएसए के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी.

2024 में बाबर आजम का प्रदर्शन

साल 2024 पर नजर डालें तो बाबर आजम ने इस साल 3 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 18.23 के औसत से 113 रन बनाए हैं. वो इस साल टेस्ट क्रिकेट में एक फिफ्टी तक नहीं लगा पाए हैं. हालांकि बाबर इस साल एक भी वनडे मैच नहीं खेले हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट की 18 पारियों में बैटिंग जरूर की है. इन 18 पारियों में उन्होंने 38.81 के औसत से 660 रन बनाए हैं. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप में 101 के स्ट्राइक से बैटिंग करने के लिए भी उनकी जमकर आलोचना हुई थी.

यह भी पढ़ें:

ICC के निशाने पर पाकिस्तान, पिच से लेकर होटल तक की होगी जांच; चैंपियंस ट्रॉफी के लिए गठित हुई पांच सदस्यीय टीम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget