एक्सप्लोरर

SL vs PAK: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 121 रनों पर रोका, हसरंगा ने तीन विकेट लेकर पलटा मैच

Sri Lanka vs Pakistan: श्रीलंका के लिए वनिंदु हसरंगा ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 21 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए.

Sri Lanka vs Pakistan Super Four Match 6 (B1 v A2), Dubai International Cricket Stadium: दुबई में खेले जा रहे 2022 एशिया कप के सुपर 4 के अंतिम मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को सिर्फ 121 रनों पर रोक दिया. पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 121 रनों पर ऑल आउट हो गई. श्रीलंका के लिए वनिंदु हसरंगा ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 21 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए. 

श्रीलंकाई स्पिनर्स के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने किया सरेंडर 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शानदार फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान आज 14 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें डेब्यू मैन प्रमोद मधुशन ने पवेलियन भेजा. हालांकि, इसके बावजूद पावर प्ले तक पाकिस्तान की टीम अच्छी स्थिति में थी. पहले 6 ओवर में उसने एक विकेट खोकर 49 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनर्स के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया.

10वें ओवर में पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा. एक बार फिर फखर ज़मान फ्लॉप रहे. उन्होंने 18 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. 

इस दौरान बाबर आज़म 29 गेंदों में दो चौकों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें हसरंगा ने बोल्ड किया. इसके बाद 82 के कुल स्कोर पर खुशदिल शाह भी पवेलियन लौट गए. उन्होंने 4 रन बनाए. इसके बाद हसरंगा ने इफ्तिखार अहमद (13 रन, 17 बॉल) और आसिफ अली (00) को एक ही ओवर में बोल्ड किया. 

इसके बाद हसन अली शून्य और उस्मान कादिर 03 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, एक छोर पर मोहम्मद नवाज़ खड़े रहे और बीच बीच में बड़े शॉट्स खेलते रहे. नवाज़ ने 18 गेंदों में 26 रन बनाए और पाकिस्तान का स्कोर 120 के पार पहुंचा दिया. इस दौरान उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें-

Diamond League 2022: डायमंड लीग 2022 का खिताब जीतने पर नीरज चोपड़ा को पीएम मोदी ने दी बधाई, तारीफ में कही ये बड़ी बात

Sandeep Lamichhane: नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने ने रेप के आरोप पर दी सफाई, कहा- सारी बातें झूठी और निराधार हैं...

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget