एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर बोले अफरीदी- 'जो पाकिस्तान में होता रहा है वह भी अफसोस की बात है'

Shahid Afridi on Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आ रहा है. इसके बाद भारत सरकार पाक के खिलाफ कुछ सख्त कदम भी उठा रही है. इस बीच शाहिद अफरीदी का बयान आया है.

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आ रहा है, जिसके बाद भारत सरकार उनके खिलाफ कई एक्शन ले रही है. पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर समेत कई लोगों और पाकिस्तान के मीडिया चैनलों के यूट्यूब भारत में बैन कर दिए गए हैं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का भी बयान वायरल हो रहा है, जो उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर दिया.

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 25 पर्यटकों समेत कुल 26 लोगों की मौत हो गई थी. पहले भी कई आतंकी हमलों में पाकिस्तान का सीधा कनेक्शन सामने आया है. हमले के तुरंत बाद पाकिस्तानी आतंकी संगठन (The Resistance Front) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. लेकिन भारत की पाकिस्तान पर कार्रवाई के बाद ये संगठन अपने बयान से पलट गया और बताया कि उनकी वेबसाइट हैक हो गई थी.

शाहिद अफरीदी ने क्या कहा

इस हमले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि जो हुआ अफ़सोस की बात है और आपने डायरेक्ट हमारा नाम ले लिया. उन्होंने कहा, " बात यह है हमला अभी हुआ है और आपने डायरेक्ट पाकिस्तान का नाम ले लिया. कम से कम आप सबूतों के साथ आएं और दुनिया को बताएं. किसी का भी मजहब दहशतगर्दी को सपोर्ट नहीं करता, यह इंसानियत की बात है. जो वहां हुआ है अफसोस की बात है. जो पाकिस्तान में होता रहा है वह भी अफसोस की बात है. इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए. मैं समझता हूं कि आपस में रिश्ते अच्छे रहने चाहिए. लड़ाई-झगड़े का कोई परिणाम नहीं होगा."

बंद करना है तो पूरी तरह बंद करो- शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी का एक और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह बोल रहे हैं कि, "आपकी कबड्डी की टीम पाकिस्तान आ जाती है लेकिन क्रिकेट टीम नहीं आती. करना है तो पूरी तरह बंद करो, खेलना है तो पूरी तरह खेलो."

पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनल भारत में बैन

पाकितान अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से भारत में अपना प्रोपेगेंडा फैलता है, इस पर सख्त एक्शन लेते हुए भारत सरकार ने कुछ पाकिस्तानी मीडिया चैनल जैसे Dawn News, Samaa Tv, Ary News, Geo News आदि को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है. शोएब अख्तर का भी यूट्यूब चैनल बैन कर दिया गया है. फैंस मांग कर रहे हैं कि शाहिद अफरीदी के यूट्यूब चैनल को भी बैन किया जाए. उनके यूट्यूब चैनल पर 1.22 मिलियन सब्सक्राइबर हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारतीय पारी के 250 रन पूरे, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारतीय पारी के 250 रन पूरे, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget