एक्सप्लोरर

Kapil Dev: 17 रन पर गिरे 5 विकेट, फिर कपिल देव ने खेली ऐतिहासिक पारी; 1983 वर्ल्ड कप में मचाई थी खलबली

Kapil Dev 175: आज ही के दिन यानी 18 जून को साल 1983 में कपिल देव ने 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर जिम्बाब्वे पर भारत को जीत दिलाई थी.

Kapil Dev: साल 1983 में एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जा रहा था. 18 जून के दिन ग्रुप बी के मैच में भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने आए. आज ही के दिन 1983 में यह मैच हुआ, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रहे कपिल देव (Kapil Dev) ने 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. इसी टूर्नामेंट में भारत ने वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को हराकर उसकी 8 साल से चली आ रही स्ट्रीक का अंत किया था. भारतीय टीम शानदार लय में दिख रही थी, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ऐसे ध्वस्त हुआ जैसे ये कोई नौसीखिया टीम हो. मगर कपिल देव ने टीम की लाज बचाई और जीत में अहम योगदान भी दिया.

17 रन पर गिरे 5 विकेट

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन पारी की दूसरी ही गेंद पर सुनील गावस्कर (0 रन) आउट हो गए. उनके जोड़ीदार रहे क्रिस श्रीकांत ने 13 गेंद जरूर खेलीं, लेकिन शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. आलम यह था कि टीम इंडिया ने पहले 9 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए थे. मोहिंदर अमरनाथ और संदीप पाटिल क्रमशः 5 रन और 1 रन का योगदान दे पाए. कपिल देव छठे नंबर पर बैटिंग करने आए और यशपाल शर्मा के साथ उनकी साझेदारी पनपनी शुरू हुई थी, तभी यशपाल शर्मा भी 9 रन बनाकर आउट हो गए. भारत 17 रन पर 5 विकेट गंवा चुका था.

कपिल देव की 175 रन की नाबाद पारी

17 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद एक छोर से कप्तान कपिल देव ने कमान संभाली. वहीं दूसरे छोर से रोजर बिनी काफी देर तक क्रीज़ पर टिके रहे. कपिल देव ने कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी थी. उन्होंने 138 गेंद में नाबाद 175 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी लगाए. इस दौरान उनकी रोजर बिन्नी के साथ 60 रन और मदन लाल के साथ 62 रन की महत्वपूर्ण साझेदारियां भी हुई.

भारत बना था विश्व विजेता

भारत ने इस मैच में जिम्बाब्वे को 31 रन से मात दी थी. खैर ग्रुप स्टेज में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया और उसके बाद फाइनल में गत चैंपियन वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर पहली बार विश्व विजेता बनने की उपलब्धि प्राप्त की थी.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: तो क्या संन्यास लेने वाले हैं केन विलियमसन, पढ़ें करियर को लेकर क्या कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget