एक्सप्लोरर

NZ vs AFG: आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें पिच और मौसम से लेकर प्लेइंग-11 पर अपडेट्स

AFG vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 में आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान आमने-सामने होगी. यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा.

NZ vs AFG Match Preview: वर्ल्ड कप 2023 में आज (18 अक्टूबर) न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की भिड़ंत होगी. इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड अब तक अजेय रही है. उसने अपने तीनों मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीते हैं. उधर, अफगानिस्तान ने अपने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को पटखनी दी है..

न्यूजीलैंड की टीम निश्चित तौर पर अफगानिस्तान के मुकाबले बेहद मजबूत है लेकिन आज मुकाबला चेन्नई में है, जहां हमेशा से स्पिनर्स को अच्छी मदद मिलती आई है और अफगानिस्तान का सबसे मजबूत पक्ष स्पिन आक्रमण ही है. ऐसे में मुकाबला कड़ी टक्कर का हो सकता है.

कैसा होगा पिच का मिजाज?
आज का मैच चेन्नई के चेपॉक स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. हमेशा की तरह आज भी यहां स्पिनर्स को ज्यादा मदद उपलब्ध रहेगी. वैसे, यहां कभी-कभी तेज गेंदबाज भी हावी रहे हैं. इस वर्ल्ड कप में यहां हुए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिया था. दूसरे मैच में भी कीवी फास्ट बॉलर्स अफगानिस्तान के खिलाफ घातक साबित हुए थे. हालांकि इस वर्ल्ड कप के इन दोनों मैचों में ज्यादा विकेट स्पिनर्स के हिस्से ही आए थे. आज का मैच फ्रेश पिच पर होगा. एक तरफ की बाउंड्री छोटी होगी और दूसरी ओर की बाउंड्री बड़ी होगी.

कैसा होगा मौसम का मिजाज?
मैच के एक दिन पहले चेन्नई में हल्की बारिश हुई है लेकिन आज मौसम साफ रहेगा. तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है. रात में औस गिरने की संभावना कम है. ऐसे में रन चेज पिछले मुकाबलों की तुलना में आसान नहीं होगा. पिछले दोनों मैचों में यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली थी.

कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लाथम (कप्तान, विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, मिचेल सेंटनर, मार्क हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मूजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.

यह भी पढ़ें...

Roelof van der Merwe: दक्षिण अफ्रीका को कैसे उसके देश के खिलाड़ी ने ही दी मात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget