एक्सप्लोरर

IND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड के कप्तान को नहीं थी जीत की उम्मीद! भारत को हराने के बाद कही यह बड़ी बात

IND vs NZ: तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया. कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीत के बाद डेरिल मिचेल की बल्लेबाजी और अपनी टीम की गेंदबाजी की सराहना की.

Mitchell Santner on New Zealand Win: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) को रांची में शुक्रवार को खेले गए टी20 मुकाबले में पहली पारी के बाद जीत की उम्मीद कम थी. उन्होंने मैच खत्म होने के बाद खुद इस बात की ओर इशारा किया. सेंटनर ने कहा कि मैच के दौरान उन्हें 176 रन का टारगेट कभी भी सुरक्षित नहीं लग रहा था.

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 21 रन से शिकस्त मिली. इस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन का स्कोर खड़ा किया था. रांची की पिच पर यह स्कोर चेज़ करना मुश्किल काम नहीं था. लेकिन भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवाकर कीवी टीम को लीड लेने का मौका दे दिया.

क्या बोले मिचेल सेंटनर?
जीत के बाद मिचेल सेंटनर ने कहा, 'मुझे लगता है पिच ने दूसरी पारी में जिस तरह का बर्ताव किया, वह हैरान कर देने वाला रहा. वनडे सीरीज में खूब रन बनने के बाद अब गेंद को टर्न होते देख अच्छा लगा. वैसे, मुझे नहीं लगा कि हम (176 का स्कोर) कभी सुरक्षित थे. टॉस के वक्त हम पहले गेंदबाजी करने का सोच रहे थे क्योंकि शुरुआत से ही मैदान में ओंस नजर आ रही थी, अच्छी बात यह रही कि दूसरी पारी में यह ज्यादा नहीं बढ़ी. नई और हार्ड गेंद पावरप्ले में खूब स्पिन हुई.' सेंटनर ने इस दौरान डेरिल मिचेल की बल्लेबाजी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'डेरिल मिचेल ने वाकई बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.'

हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी
न्यूजीलैंड ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवॉन कॉनवे (52) और डेरिल मिचेल (59) के ताबड़तोड़ अर्धशतकों की बदौलत 176 रन का स्कोर खड़ा किया. यहां भारतीय स्पिनर्स ने तो अच्छी गेंदबाजी की लेकिन तेज गेंदबाजों की खूब धुनाई हुई. जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवर तक 155 रन ही बना सकी. भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर (50) और सूर्यकुमार यादव (47) ही कीवी गेंदबाजों के सामने चुनौती पेश कर पाए. न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने पूरे वक्त भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने के मौके नहीं दिए.

यह भी पढ़ें...

Axar Patel Marriage Photos: सामने आईं अक्षर पटेल की शादी की खास तस्वीरें, फैंस को खूब पसंद आ रहा दूल्हा-दुल्हन का लुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget