एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम का हुआ एलान, अजिंक्य रहाणे बने कप्तान

बीसीसीआई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया ए टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर भेज रही है. ऐसा माना जाता है कि न्यूजीलैंड का कंडिशन और पिच ऑस्ट्रेलिया के जैसी ही होती है. ऐसे में भारतीय वहां बेहतर तैयारी कर सकती है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के साथ ही बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिनी टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए टीम का एलान किया है. इंडिया ए की टीम नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. अजिंक्य रहाणे को इस टीम का कप्तान बनाया गया है.

आपको बता दें कि इस दौरान इंडिया की कोर टीम ऑस्टेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही होगी. भारतीय टीम को टी-20 सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है.

ऐसे में बीसीसीआई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया ए टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर भेज रही है. ऐसा माना जाता है कि न्यूजीलैंड का कंडिशन और पिच ऑस्ट्रेलिया के जैसी ही होती है. ऐसे में भारतीय वहां बेहतर तैयारी कर सकती है. हालांकि टीम वहां कब जाएगी अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है.

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के साथ पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है.

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा इस टीम में मुरली विजय और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है. इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ भी इस दौरे पर जाएंगे.

पृथ्वी के अलावा हनुमा विहारी भी इस टीम के सदस्य हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को इस दौर पर शामिल किया गया है. इन खिलाड़ियों के साथ इंडिया ए टीम में के गौथम, शहबाज नदीम, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद सीराज, नवदीप सैनी, दीपक चहर, रजनीश गुरबानी, विजय शंकर और केएस भारत को मौका दिया गया है.

इंडिया ए की टीम इस प्रकार है:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), के गौथम, शहबाज नदीम, मोहम्मद सीराज, नवदीप सैनी, दीपक चहर, रजनीश गुरबानी, विजय शंकर और केएस भारत.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget