एक्सप्लोरर

'कैप्टन कूल' धोनी भी महसूस करते हैं बैटिंग में दबाव, कहा- 'मुझे भी डर लगता है'

एमएस धोनी ने कहा कि किसी भी खेल में एक खिलाड़ी और कोच के बीच का रिश्ता बेहद जरूरी है. धोनी ने साथ ही कहा कि मेंटल कंडीशनिंग कोच को लगातार खिलाड़ियों के संपर्क में रहना चाहिए.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मानसिक तौर पर उनकी मजबूती के लिए पहचाना जाता है. अपने पूरे करियर में धोनी ने कई बार मुश्किल हालातों में दबाव से निपटते हुए टीम को जीत दिलाई. धोनी को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें दबाव महसूस नहीं होता, लेकिन खुद ‘कैप्टन कूल’ ने स्वीकार किया है कि उन्हें भी डर लगता है और वो भी प्रेशर फील करते हैं.

कोरोनावायरस के कारण इस वक्त धोनी रांची के अपने फार्महाउस में वक्त बिता रहे हैं. इस दौरान धोनी ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान धोनी ने कहा कि हमारे देश में अभी भी मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा जोर नहीं दिया जाता.

बैटिंग की शुरुआत में महसूस होता है दबाव

धोनी ने कहा, “मुझे लगता है, भारत में अभी भी मानसिक कमजोरी को स्वीकार करना बड़ा मुद्दा है. हम आमतौर पर इसे मानसिक बीमारी कह देते हैं.”

पीटीआई के मुताबिक धोनी इस कार्यक्रम में अलग-अलग खेलों से जुड़े कोच से बात कर रहे थे. ये कार्यक्रम देश में लॉकडाउन की शुरुआत से पहले आयोजित किया गया था, जिसकी प्रेस रिलीज गुरुवार को जारी की गई.

करीब साढ़े पांच सौ अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके धोनी ने अपने करियर के बारे में बोलते हुए कहा, “कोई ये बोलता नहीं है, लेकिन जब मैं बैटिंग के लिए जाता हूं, तो पहले 5-10 गेंदों का सामना करने तक मेरी धड़कने बड़ीं रहती हैं. मैं दबाव महसूस करता हूं. मैं थोड़ा डर भी महसूस करता हूं क्योंकि हर कोई ऐसा महसूस करता है- कैसे इससे निपटा जाए?”

कोच और खिलाड़ी का रिश्ता अहम

धोनी ने कहा कि इसमें कोच और खिलाड़ी के बीच का रिश्ता भी अहम है. उन्होंने कहा, “ये एक छोटी समस्या है लेकिन ज्यादातर मौकों पर हम अपने कोच से इसके बारे में बात करने से हिचकिचाते हैं और इसलिए एक कोच और खिलाड़ी के बीच का रिश्ता अहम है, चाहे कोई भी खेल हो.”

धोनी ने साथ ही कहा कि मेंटल कंडीशनिंग कोच को हमेशा खिलाड़ियों के संपर्क में होना चाहिए. उन्होंने कहा, “अगर मेंटल कंडीशनिंग कोच लगातार खिलाड़ी के साथ रहता है, तो उसे पता रहता है कि उस खिलाड़ी को किन पहलुओं पर परेशानी हो रही है.”

भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान धोनी 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइल में भारत की हार के बाद से ही क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. धोनी के फैंस को उम्मीद थी कि वो इस बार आईपीएल से वापसी करेंगे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया और फिलहाल धोनी की वापसी का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है.

ये भी पढ़ें

क्यों भारत को खेल दोबारा शुरू करने की जरूरत है? जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने इसके महत्व को समझा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget