एक्सप्लोरर

मोहम्मद नबी बोले, 'विश्वकप से पहले कप्तान बदलने की वजह से अच्छा नहीं खेल सके'

मोहम्मद नबी ने कहा है कि अगर विश्वकप से ठीक पहले कप्तानी को लेकर बड़े फैसले नहीं किए गए होते तो टीम विश्वकप में इतना खराब प्रदर्शन नहीं करती.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑल-राउंडर मोहम्मद नबी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच में जीत के बाद अब नबी कभी भी अफगानिस्तान की जर्सी में नहीं दिखेंगे. लेकिन अब टेस्ट से खुद को अलग करने के बाद नबी ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मोहम्मद नबी ने कहा है कि अगर विश्वकप से ठीक पहले कप्तानी को लेकर बड़े फैसले नहीं किए गए होते तो टीम विश्वकप में इतना खराब प्रदर्शन नहीं करती. नबी ने साफ तौर पर कहा है कि विश्वकप से तुरंत पहले कप्तान बदलना एक बड़ी भूल थी. विश्व कप से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने असगर अफगान की जगह गुलबदीन नैब को कप्तान बनाया था. जिसके बाद टीम प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं जीत पाई. नबी ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली ऐतिहासिक टेस्ट जीत के बाद कहा, "विश्व कप से पहले हमने अपने पुराने कप्तान को बदल दिया और यही चीज थी कि जिसके कारण हम एक टीम के रूप में अच्छा नहीं खेल सके. नए कप्तान ने अपने जीवन में कभी कप्तानी नहीं की थी. इसलिए हमने विश्व कप में वह अच्छा नहीं किया और भारत, पाकिस्तान एवं वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा खेल दिखाने के बावजूद हम सभी मैच हार गए." नबी ने कहा, "टीम संयोजन बहुत महत्वपूर्ण है. विश्व कप से पहले बोर्ड के सदस्यों ने पुराने कप्तान को बदल दिया और नया संयोजन टूर्नामेंट में सफल नहीं हुआ. कप्तान राशिद खान में टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है. इसके अलावा, मैं और असगर भी उनका काफी समर्थन करते हैं." उन्होंने कहा, "अब चीजें पूरी तरह से बदल गई हैं. हमने अपने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. टी-20 और टेस्ट में कई युवा खिलाड़ी हैं. हमने तीन युवा खिलाड़ियों को डेब्यू कराया है. यह मुख्य बात है जिस पर हम ध्यान दे रहे हैं और हमने एक युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाया है. वह दुनिया का नंबर एक गेंदबाज भी है." अफगानिस्तान की टीम पांच नंवबर से देहरादून में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget