एक्सप्लोरर

मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान, 28 साल की उम्र में ही ले लिया था संन्यास

28 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 2019 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था.

Mohammad Amir On His Return In International Cricket: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट में संभावित वापसी की अटकलों को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में चल रही काउंटी चैंपियनशिप में ग्लूस्टरशायर के लिए लाल गेंद का मैच खेलने का आनंद ले रहे हैं. बता दें कि आमिर ने आखिरी बार जनवरी 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सिर्फ 28 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था.

लेकिन अपने देश के साथी नसीम शाह के कंधे की चोट के कारण आमिर ग्लूस्टरशायर में शामिल हो गए और ढाई साल के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी वापसी की. हालांकि, उन्होंने सरे के खिलाफ 28 ओवरों में 80 रन देकर कोई भी विकेट नहीं लिया था, लेकिन हैम्पशायर के खिलाफ मैच में 57 रन देकर तीन विकेट चटकाए. 

क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो ने आमिर के हवाले से कहा, "टेस्ट में वापसी के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि आप इसके बारे में कभी नहीं जानते और चीजें बदलती चली जाती हैं, लेकिन अभी के लिए मैं ग्लूस्टरशायर के लिए खेलने का आनंद ले रहा हूं. मैं तीन साल बाद खेल रहा हूं, इसलिए एक तेज गेंदबाज के रूप में यह आसान नहीं होने वाला है."

अपनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से आमिर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को छोड़कर, दुनियाभर में विभिन्न टी20 लीगों में बेहतर क्रिकेटर बनने के ऊपर पर ध्यान केंद्रित किया है. 

यह पूछे जाने पर कि ग्लूस्टरशायर के साथ लाल गेंद क्रिकेट का करार कैसे हुआ तो आमिर ने समझाया, "पीएसएल में चोट से उबरने के बाद, मैं प्रशिक्षण ले रहा था और बहुत अच्छा महसूस कर रहा था और सोचा कि क्यों न रेड-बॉल क्रिकेट को मौका दिया जाए. मुझे लगता है मैं अब बेहतर हो रहा हूं और सही रास्ते पर हूं. मैं रेड-बॉल क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं. अभी के लिए मैं यहां केवल तीन मैचों के लिए हूं और बाद में मैं सीपीएल में जाने की योजना बना रहा हूं."

यह भी पढ़ें- 

GT vs MI: रोहित के छक्कों पर खुशी से झूम उठे रणवीर सिंह, मुंबई को चीयर करने पहुंचे हैं ब्रेबोर्न स्टेडियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक, वीडियो देख गेंदबाजों की कांप जाएंगी रूह
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?
BCCI की समीक्षा बैठक, इंग्लैंड से हार के बाद सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?
इंग्लैंड में छा गए आशुतोष शर्मा, बल्ले से नहीं, गेंद से बरपाया कहर; वनडे कप में झटके 4 विकेट
इंग्लैंड में छा गए आशुतोष शर्मा, बल्ले से नहीं, गेंद से बरपाया कहर; वनडे कप में झटके 4 विकेट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
Embed widget