एक्सप्लोरर

MI vs SRH: डीकॉक की जुझारू पारी के बावजूद सनराइज़र्स को 163 रनों का लक्ष्य ही दे पाया मुंबई

MI vs SRH: मुंबई की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रही. हैदराबाद के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में उस पर अंकुश लगाये रखा. राशिद खान (चार ओवर में 21 रन) ने पहले तीन ओवरों में केवल आठ रन दिये थे.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 के 51वें मुकाबले में आज सनराइज़र्स हैदराबाद की कसी हुई गेंदबाज़ी के चलते मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में क्विंटन डीकॉक के नाबाद अर्धशतकीय पारी के बावजूद महज़ 162 रन ही बना सकी. डिकॉक ने 58 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाये जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल हैं. उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा (18 गेंदों पर 24) और सूर्यकुमार यादव (17 गेंदों पर 23) ही 20 रन के पार पहुंचे. खलील अहमद (42 रन देकर तीन) हैदराबाद के सबसे सफल गेंदबाज रहे. मोहम्मद नबी (24 रन देकर एक) और भुवनेश्वर कुमार (29 रन देकर एक) ने भी विकेट हासिल किये. मुंबई की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रही. हैदराबाद के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में उस पर अंकुश लगाये रखा. राशिद खान (चार ओवर में 21 रन) ने पहले तीन ओवरों में केवल आठ रन दिये थे. यहां देखें, आईपीएल की अंकतालिका में कौन-सी टीम किस पायदान पर है. रोहित ने भुवनेश्वर पर दो और खलील पर तीन चौकों से अपने तेवरों के अलावा कलात्मक पक्ष भी दिखाया लेकिन पावरप्ले के आखिरी ओवर में नबी पर अति उत्साही शॉट लगाकर वह मिडऑन पर कैच दे बैठे. पहले छह ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 44 रन था. डिकाक एक छोर पर टिके थे लेकिन वह तेजी से रन नहीं बना पा रहे थे. सूर्यकुमार ने कोशिश की लेकिन वह फिर से अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाये. खलील की गेंद पर उन्होंने स्वीपर कवर पर कैच थमा दिया. इविन लुईस (एक) के आते ही पवेलियन लौटने के बाद सभी की निगाहें बेहतरीन फार्म में चल रहे हार्दिक पंड्या (दस गेंदों पर 18 रन) पर टिकी थी. उन्होंने बासिल थम्पी की ढीली गेंद पर ‘काउ कार्नर’ पर छक्का जड़कर शुरुआत की. पारी का यह 14वां ओवर था जिसमें टीम तिहरे अंक में पहुंची. अगले ओवर में हार्दिक ने भुवनेश्वर के बाउंसर को पुल करने के प्रयास में लांग आफ पर हवा में लहराता कैच दे दिया. मुंबई के प्रशंसक सन्न थे. डेथ ओवरों के लिये उनकी निगाहें अब कीरेन पोलार्ड (नौ गेंदों पर दस रन) पर लग गयी थी, लेकिन वह भी राशिद पर एक छक्का जड़ने के अलावा कुछ नहीं कर पाए. इस बीच डिकाक ने थम्पी की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाया और 48 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. क्रुणाल पंड्या नौ रन बनाकर नाबाद रहे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget