एक्सप्लोरर

IND vs NZ: 'भगवान के घर' में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टी 20 मंगलवार को ग्रीन फील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा.

तिरूवनंतपुरम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टी 20 मंगलवार को ग्रीन फील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले दो टी 20 मुकाबले में दोनों ही टीमों ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर एकतरफा जीत दर्ज की. अब मुकाबला निर्णायक है और दोनों ही टीम 'भगवान के घर' (केरल) में जीत की उम्मीद के साथ उतरेंगे. भारतीय टीम अगर जीत दर्ज करती है तो ये पहली बार होगा जब टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज जीतेगी.

तीसरे और निर्णायक टी20 मैच में जीत और हार के बीच सबकी निगाहें महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी क्रम पर टिकी होंगी. शहर में लगभग तीन दशक (29 साल) बाद अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है और यह मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि धोनी को सबसे छोटे प्रारूप में बदलने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है.

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि धोनी वनडे टीम का हिस्सा हो सकता है लेकिन समय आ गया है कि सबसे छोटे फॉर्मेट में किसी और को निखारा जाए.

धोनी ने दूसरे टी20 मैच में 37 गेंद में 132 के स्ट्राइक रेट से 49 रन की पारी खेली थी जो बुरा प्रदर्शन नहीं है लेकिन पिछले एक साल में उनका स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहना चिंता की बात है.

धोनी ने पांच गेंद में बाउंड्री से 26 रन जुटाए जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल रहे लेकिन बाकी 32 गेंद में वह 23 रन ही बना सके.अब यह देखना रोचक होगा कि कप्तान कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री अगले मैच में धोनी को कौन से क्रम पर खिलाते हैं. कुछ लोगों का सुझाव है कि भारत के जल्द विकेट गंवाने पर धोनी चौथे नंबर पर बेहतर हैं क्योंकि इससे उन्हें जमने का समय मिलता है.

इस बीच मौसम इस मैच में खलल डाल सकता है.

सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है और आशंका जताया जा रही है कि इससे पहले हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज की तरह ही इस सीरीज का निर्णायक मैच भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है.

विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया काफी अच्छी फॉर्म में चल रही है लेकिन न्यूजीलैंड ने पहले वनडे और फिर टी20 सीरीज में उसे कड़ी टक्कर दी.

भारत ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया था लेकिन दूसरे मैच में टीम को 40 रन से हार का सामना करना पड़ा जहां कोलिन मुनरो ने मेजबान टीम के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करते हुए शतक जड़ा.

बल्लेबाजी में कोहली ने 42 गेंद में 65 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया. फील्डर भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए.

भारत को कैच छोड़ने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा जबकि न्यूजीलैंड ने डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को निशाना बनाया. जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की प्रभावी गेंदबाजी से हालांकि टीम इंडिया न्यूजीलैंड को 200 रन से कम के स्कोर पर रोकने में सफल रही. अब यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन सिराज को एक और मौका देता है या उनकी जगह अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाता है.

कोहली ने राजकोट में हार के बाद स्वीकार किया था कि बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और सभी खिलाड़ियों के योगदान देने की जरूरत पर जोर दिया.

न्यूजीलैंड ने सीरीज की शुरुआत दुनिया की नंबर एक टी20 टीम के रूप में की थी लेकिन इसके बाद यह रैंकिंग पाकिस्तान को गंवा दी. टीम हालांकि अंतिम मैच में भारत को हराकर एक बार फिर शीर्ष पर काबिज हो सकती है.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का प्रभावी तरीके से सामना किया है जबकि स्पिनर्स और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया है.

बोल्ट ने राजकोट में एक ही ओवर में सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन और रोहित शर्मा को पवेलियन भेजकर भारतीय शीर्षक्रम को झटके दिए थे.

नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 23 रन की पारी के दौरान कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन फिर खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे.

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिछले कुछ मैचों में नाकाम रहे हैं लेकिन कप्तान ने उनका बचाव किया है और वह कल के मैच में प्रभावी प्रदर्शन करना चाहेंगे.

टीमें इस प्रकार हैं:-

भारत:- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, श्रेयष अय्यर, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और लोकेश राहुल.

न्यूजीलैंड:- केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, टाम ब्रूस, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लैथम, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और रोस टेलर.

समय:- मैच शाम सात बजे शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget