एक्सप्लोरर

एशेज: क्लीन स्वीप करने की तैयारी में ऑस्ट्रेलिया, प्रतिष्ठा बचाने उतरेगा इंग्लैंड

पहले तीन टेस्ट मैच जीतकर एशेज सीरीज अपने नाम कर चुका ऑस्ट्रेलिया की नजर अब क्लीन स्वीप पर होगी. मंगलवार से सीरीज का चौथा टे्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होगा.

मेलबर्न: पहले तीन टेस्ट मैच जीतकर एशेज सीरीज अपने नाम कर चुका ऑस्ट्रेलिया की नजर अब क्लीन स्वीप पर होगी. मंगलवार से सीरीज का चौथा टे्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होगा. वहीं इंग्लैंड प्रतिष्ठा बचाने की खातिर अपनी तरफ से पूरा जोर लगाएगा.

जो रूट की अगुवाई वाली टीम के लिये यह दौरा अब तक अच्छा नहीं रहा है. उसे पहले तीन टेस्ट मैचों में भारी पराजय का सामना करना पड़ा जिसके बाद मेलबर्न और सिडनी के मैच सीरीज के लिहाज से ज्यादा महत्व के नहीं रह गये हैं.

इंग्लैंड के लचर प्रदर्शन के बाद रूट आलोचकों के निशाने पर हैं. पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने उन्हें ‘छोटा बच्चा’ करार दिया जिन्होंने अब तक कि एकतरफा सीरीज में थोड़ा नरम रवैया अपनाया है.

इंग्लैंड की परेशानी उसके कुछ शीर्ष खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन रहा है. एलिस्टेयर कुक, स्टुअर्ट ब्रॉड और मोइन अली ने जूझते रहे हैं और उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग की जा रही है. टीम के सभी खिलाड़ी हालांकि अपने कप्तान और इन खिलाड़ियों का पक्ष लेकर ड्रेसिंग रूम में एकता का प्रदर्शन कर रहे हैं.

इन तीनों को टीम में बनाये रखा गया है. इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिये केवल एक बदलाव किया है तथा चोटिल क्रेग ओवरटन की जगह युवा तेज गेंदबाज टाम कुरेन को टीम में रखा है. कुक ने अब तक छह पारियों में केवल 83 रन बनाये हैं जबकि रूट ने भी दो अर्धशतक जमाये हैं लेकिन उनके नाम पर 29.33 की औसत से केवल 176 रन ही दर्ज है. इसके विपरीत ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 239 रन बनाये. सीरीज में उनका औसत 142 है.

स्मिथ अपनी इस शानदार फॉर्म के कारण आईसीसी की सर्वकालिक रैंकिंग में इंग्लैंड के लेटन हटन के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. अब उनसे आगे केवल महान डॉन ब्रैडमैन है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान अब मेलबर्न में अपना लगातार चौथा टेस्ट शतक जमाने की कोशिश करेगा. उन्होंने इससे पहले पिछले तीन बॉक्सिंग डे टेस्ट मैचों में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ सैकड़े जमाए थे. इंग्लैंड के लिए थोड़ी राहत की बात है कि ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी के अगुआ मिशेल स्टार्क एड़ी की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे. उनके स्थान पर जैक्सन बर्ड को लिया गया है.

स्मिथ ने हालांकि कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाएगी और उसके निचले क्रम के बल्लेबाजों पर बहुत अधिक शॉर्ट पिच गेंदें करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर सीरीज के शुरू में हमारी योजना थी कि हम उनके पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ शॉर्ट पिच गेंदें करेंगे जैसे कि हमने 2013 में किया था. ’’ ऑस्ट्रेलिया ने एमसीजी पर जो 56 टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से आधे में उसने जीत दर्ज की है हालांकि इंग्लैंड ने यहां 1998 और 2010 में जीत हासिल की थी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि बॉक्सिंग डे में दर्शकों की संख्या पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी भले ही इंग्लैंड पहले ही सीरीज हार चुका है. मेलबर्न में एशेज मैच में सर्वाधिक दर्शकों का रिकॉर्ड 2013-14 में बना था जब यहां 91,112 दर्शक पहुंचे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget