एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh vs Rest of India: मध्य प्रदेश के लिए यश दुबे ने जड़ा एक शानदार शतक, BCCI ने वीडियो शेयर कर खास अंदाज में दी बधाई

Yash Dubey Century: मध्य प्रदेश के एक 24 वर्षीय युवा क्रिकेटर यश दूबे ने ईरानी कप के मैच के दौरान एक शानदार शतक जड़ा है. उनकी यह शतकीय पारी रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ आई है.

Irani Cup 2022-2023: ईरानी कप 2022-23 में मध्य प्रदेश के एक युवा क्रिकेटर यश दूबे ने आज रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ पहली पारी में एक शानदार शतक लगाकर बल्लेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 258 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके भी लगाए. आइए हम आपको इस मैच की डिटेल बताते हैं.

मध्य प्रदेश और रेस्ट ऑफ इंडिया का मैच

दरअसल, इस वक्त मध्य प्रदेश और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच में ईरानी कप का मैच चल रहा है. इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया और 484 रन बनाकर ऑल आउट हो गए. रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा 213 रन यशसवी जायसवाल ने बनाए और उनके बाद सबसे ज्यादा 154 रन अभिमन्यू ईश्वरण ने बनाए. इन दोनों की शतकीय पारी की मदद से रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने 484 रनों का विशाल स्कोर बना दिया. 

यश दूबे ने लगाया शानदार शतक

इस स्कोर का जवाब देने उतरी मध्य प्रदेश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने मात्र 15 रन पर ही अपने तीन बल्लेबाजों को गंवा दिया. उसके बाद हर्श गावली और यश दुबे के बीच पार्टनरशिप हुई और फिर यश ने सारांश जैन के साथ भी एक अच्छी पार्टनरशिप की और अपना शतक भी पूरा किया. यश के अलावा मध्य प्रदेश की टीम से हर्श ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और फिर सारांश जैन भी 66 रन बनाकर आउट हो गए.

घरेलू क्रिकेट में किया बढ़िया प्रदर्शन

24 वर्षीय यश ने 32 फर्स्ट क्लास मैचों की 52 पारियों में 40 से ऊपर की औसत से 1,954 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 10 बार अर्धशतकीय पारियां खेली हैं. वहीं, लिस्ट ए करियर की बात करें 20 मैचों की 19 पारियों में यश ने 53.23 की औसत और 93.39 की स्ट्राइक रेट से कुल 905 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 195 रनों का रहा है. अब देखना होगा कि यश अपने इस युवा घरेलू करियर से अंतरराष्ट्रीय करियर तक का सफर कैसे तय करते हैं. 

यह भी पढ़ें: MS Dhoni Cricket Academy: गुजरात में महेंद्र सिंह धोनी ने खोली अपनी दूसरी एकेडमी, जानिए किसके साथ किया कोलेब्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
मोहम्मद शमी की वनडे टीम में हो सकती है वापसी, दिलीप ट्रॉफी फाइनल पर चयनकर्ताओं की नजर
मोहम्मद शमी की वनडे टीम में हो सकती है वापसी, दिलीप ट्रॉफी फाइनल पर चयनकर्ताओं की नजर
कौन सा नशा करते हो... पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद मेंटोर ने ऐसा बयान देकर उड़वाया मजाक
कौन सा नशा करते हो... पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद मेंटोर ने ऐसा बयान देकर उड़वाया मजाक
PCB ने कब्जे में लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन, मैच फिक्सिंग की लगी भनक? उठे सवाल
PCB ने कब्जे में लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन, मैच फिक्सिंग की लगी भनक? उठे सवाल

वीडियोज

US-IRAN CONFLICT ट्रंप के खतरनाक प्लान से बढ़ा तनाव, ईरान के Pickaxe Mountain पर हमले की धमकी?
Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Embed widget