एक्सप्लोरर

MS Dhoni Cricket Academy: गुजरात में महेंद्र सिंह धोनी ने खोली अपनी दूसरी एकेडमी, जानिए किसके साथ किया कोलेब्रेशन

MS Dhoni's Second Cricket Academy In Gujarat: महेंद्र सिंह धोनी ने गुजरात में अपनी एक और क्रिकेट एकेडमी लॉन्च कर दी है. इस बार उन्होंने राजकोट में अपना सेंटर खोला है.

MS Dhoni Cricket Academy In Rajkot: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुजरात में अपनी दूसरी क्रिकेट एकेडमी खोल दी है. उन्होंने अपनी यह एकेडमी गुजरात के राजकोट में खोली है. इस एकेडमी के लिए उन्होंने शहर में मौजूद ग्रीनवुड इंटरनेशनल स्कूल के साथ कोलेब्रेशन किया है. बीते गुरुवार को यह लॉन्च हुआ था. धोनी के स्पोर्ट्स टीचर और बचपन के कोच केशव रंजन बनर्जी ने कहा, “इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को उत्तम कोचिंग और सलाह प्रदान करना है.”

इस एकडेमी के साथ राजकोट, गुजरात का दूसरे ऐसा शहर बन गया, जहां महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट एकेडमी है. धोनी ने अपनी पहली क्रिकेट एकेडमी गुजरात के अहमदाबाद में 2021 में खोली थी, तब उन्होंने श्री एंटरप्राइजेज के साथ कोलेब किया था. श्री एंटरप्राइजेज के पास धोनी क्रिकेट एकेडमी की फ्रेंचाइज़ी के राइट्स हैं. महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट एकेडमी मेहसाणा के विसनगर में सांकलचंद पटेल विश्वविद्यालय में एक छोटी कोचिंग सुविधा भी चलाती है. ये जानकारी 'इंडियन एक्प्रेस' में छपी एक खबर के मुताबिक दी  गई है.  

यहां के बच्चे सौराष्ट्र के लिए खेलें

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट एकेडमी के सीईओ सोहेल रऊफ ने कहा, “सौराष्ट्र रणजी टीम कई सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उन्होंने इस साल भी शानदार किया... हमारी एकेडमी कोचिंग और सलाह प्रदान करेगी और हम चाहते हैं कि हमारी एकेडमी के बच्चे सौराष्ट्र के लिए खेलें.”

दिल्ली के पूर्व रणजी खिलाड़ी सोहेल रऊफ ने आगे कहा, “उनका (धोनी का) विजन बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्टर, उपकरण, कोच और युवा प्रतिभाओं को अनुभव प्रदान करना है. एक क्रिकेटर होने के नाते, बीते 25-30 सालों में, मैंने उस संघर्ष को अनुभव किया है जिनसे एक क्रिकेटर को गुज़रना पड़ता है और हमारा प्रयास है कि हम वर्तमान पीढ़ी को क्या बेहतर दे सकते हैं.”

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट एकेडमी गुजरात के अलावा भारत के कई शहरो में मौजूद हैं. इसमें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और राजस्थान शामिल हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Indore Test: इंदौर में उल्टा पड़ गया स्पिन फ्रेंडली पिच बनवाने का फॉर्मूला, जानें कैसे अपने ही जाल में फंस गई टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget