एक्सप्लोरर

सीरीज़ के सभी 5 टेस्ट मैचों में टॉस गंवाकर विराट ने बनाया रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच कनिंग्सटन ओवल में जारी पांचवे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन अगर गेंदबाज़ दिन के आखिरी सेशन में अपनी गेंदों का जलवा नहीं दिखाते तो ये स्थिती बिल्कुल उलटी भी हो सकती थी.

भारत और इंग्लैंड के बीच कनिंग्सटन ओवल में जारी पांचवे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन अगर गेंदबाज़ दिन के आखिरी सेशन में अपनी गेंदों का जलवा नहीं दिखाते तो ये स्थिती बिल्कुल उलटी भी हो सकती थी. जी हां, भारतीय टीम ने इस सीरीज़ में अपना पूरा दम लगा दिया लेकिन टीम इंडिया के कप्तान की किस्मत एक मामले में उनसे रूठी है जिसका खामियाजा टीम इंडिया को पांच मैचों की लंबी टेस्ट सीरीज़ में भुगतना पड़ा है. टीम इंडिया के कप्तान भले ही बल्ले से रन बना रहे हों लेकिन वो अब तक इस सीरीज़ में एक बार भी टॉस नहीं जीत सके हैं. ये बात सही है कि इसमें विराट का कोई दोष नहीं है लेकिन अगर विराट टॉस जीतते तो इससे वो मन मुताबिक पहले गेंदबाज़ी या बल्लेबाज़ी चुन सकते थे. लेकिन पांच मैचों में पांच बार सिक्का उछला और उसने विराट के विपरीत जाना ही बेहतर समझा. इतना ही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज़ में एक बार भी टॉस नहीं जीतने के कारण विराट एक अनचाहा रिकॉर्ड भी बना गए. विराट, लाला अमरनाथ के बाद पहले ऐसे भारतीय कप्तान बने हैं जो पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में एक बार भी टॉस नहीं जीत सके. लाला अमरनाथ साल 1948/49 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ में कोई टॉस नहीं जीते थे. उनके बाद ऐसा 69 सालों में पहली बार हुआ है कि कोई भारतीय कप्तान सीरीज़ के सभी पांच टेस्ट मैचों में टॉस हारा हो. आखिरी टेस्ट में टॉस हारने के बाद खुद विराट ने कहा की 'मुझे लगता है अब मुझे ऐसा सिक्का चाहिए जिसके दोनों तरफ हेड लिखा हो.' इता ही नहीं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भी इस मामले में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. वो पिछले 19 सालों में पहले ऐसे टेस्ट कप्तान बने जिन्होंने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के सभी टॉस जीते हों. वहीं ओवर-ऑल इस लिस्ट में वो 12वें कप्तान बने. जबकि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ में सभी पांच टॉस जीतने का रिकॉर्ड भी सिर्फ एक ही कप्तान के नाम दर्ज है. वो हैं पूर्व भारतीय दिग्गज मंसूर अली खां पटौदी. पटौदी ने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज़ के सभी पांच मैचों में टॉस जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget