एक्सप्लोरर

वनडे में नंबर-5 पर जमकर बोल रहा है KL Rahul का बल्ला, आंकड़े दे रहे गवाही

KL Rahul: ऋषभ पंत के बाहर होने के बाद केएल राहुल ने अभी तक वनडे फॉर्मेट में नंबर-5 की पोजीशन पर खुद को पूरी तरह से साबित किया है, जिसमें उन्होंने पिछली 7 पारियों में 56 के औसत से रन बनाए हैं.

KL Rahul At No. 5: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया. इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों का जहां पहले शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं बल्ले से लोकेश राहुल ने मैच विनिंग नाबाद 75 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे. ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में नंबर-5 पर खेलने वाले लोकेश राहुल का अभी तक इस क्रम पर काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान खराब प्रदर्शन के चलते आखिरी 2 मुकाबलों से बाहर रहने वाले लोकेश राहुल को पहले वनडे मैच में बतौर विकेटकीपर खेलने का मौका मिला. राहुल ने इस मौके का लाभ उठाते हुए जहां विकेटकीपिंग में शानदार प्रदर्शन किया, वहीं उन्होंने इसके बाद टीम को एक ऐसी स्थिति से मैच निकालकर मैच में जीत दिलाई जिसकी तारीफ सभी फैन कर रहे हैं.

लोकेश राहुल का यदि वनडे फॉर्मेट में नंबर-5 की पोजीशन पर अब तक का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1 शतकीय पारी खेलने के अलावा 7 अर्धशतकीय पारी भी खेली है. ऋषभ पंत के लंबे समय तक टीम से बाहर होने के बाद राहुल इस पोजीशन पर टीम के लिए एक बेहतर विकल्प के तौर पर सामने आए हैं.

पिछली 7 पारियों में बनाए 56 के औसत से रन

साल 2022 दिसंबर से अभी तक लोकेश राहुल को वनडे में नंबर-5 की पोजीशन पर 7 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिल चुका है, इस दौरान उन्होंने 56 के शानदार औसत के साथ कुल 280 रन बनाए हैं, जिसमें राहुल का स्ट्राइक रेट 83.08 का देखने को मिला है. राहुल ने इस दौरान 3 शानदार अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं. साल के अंत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में राहुल भारतीय टीम के लिए इस नंबर पर सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: सिराज और शमी ने बरपाया कहर, रन बनाने को तरसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget