एक्सप्लोरर

Watch: श्रीलंका सीरीज़ से पहले केएल राहुल ने उड़ाया 'स्टंट प्लेन', फिर बताया एक्सपीरियंस; देखें वीडियो

KL Rahul: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ से पहले केएल राहुल 'स्टंट प्लेन' उड़ाते हुए नज़र आए. प्लेन उड़ाने के बाद राहुल ने अपना एक्सपीरियंस भी साझा किया.

KL Rahul Flew Stunt Plane: केएल राहुल (KL Rahul) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया था. टी20 विश्व कप के बाद यंग टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए जिम्बाब्वे का दौरा किया था. अब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज़ खेलेगी. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए केएल राहुल को टीम का हिस्सा बनाया गया है. हालांकि श्रीलंका सीरीज़ से पहले केएल राहुल 'स्टंट प्लेन' उड़ाते हुए नज़र आए. 

राहुल के 'स्टंट प्लेन' उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. प्लेन उड़ाने के बाद राहुल ने अपना अनुभव भी साझा किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल प्लेन के 'कॉकपिट' (प्लेन को कंट्रोल करने वाली जगह) में बैठे. हालांकि राहुल के साथ दूसरे पायलट भी मौजूद थे. प्लेन उड़ाने से पहले राहुल ने कहा, "मैं उत्साहित, घबराया हुआ, डरा हुआ और सबकुछ हूं."

फिर प्लेन उड़ाने के बाद राहुल ने अपना एक्सपीरियंस साझा करते हुए कहा, "बाएं से दाएं उल्टे गए. हम आगे ऊपर गए और आगे नीचे गए. पूरे 20 मिनट सिर्फ सामने देख रहा था, कहीं और नहीं देख रहा था. यह बहुत डरावना था." यहां देखें वीडियो...

टी20 टीम के प्लान से बाहर हैं केएल राहुल

बता दें कि टी20 और वनडे सीरीज़ के लिए श्रीलंका रवाना होने से पहले टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल के बारे में बात करते हुए अजीत अगरकर ने कहा था कि केएल राहुल फिलहाल टी20 की योजना से बाहर हैं. श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए भी राहुल को टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया है. हालांकि राहुल टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

Indian Team: 'कोई कोच नहीं...', गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने पर भड़का पूर्व दिग्गज? खूब सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget