एक्सप्लोरर

केदार जाधव बोले, 'टीम की नज़र में मैं नंबर 6 पर मैच फिनिशर हूं'

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद केदार जाधव ने बताया की टीम मैनेजमेंट उन्हें निचले क्रम में बतौर मैच फिनिशर देखती है.

भारत और ऑस्ट्रलिया सीरीज़ के पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत में भारतीय टीम के हीरो रहे केदार जाधव जिन्होंने 87 गेंदों पर नौ चौकों के साथ 81 रनों की पारी ने आखिर तक टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा और जीत दिलाई. इस जीत के बाद केदार जाधव ने बताया की टीम मैनेजमेंट उन्हें निचले क्रम में बतौर मैच फिनिशर देखती है.

आईसीसी की वेबसाइट ने जाधव के हवाले से लिखा है, "अभी एक या डेढ़ या दो साल ही हुए हैं, जब से मैं नंबर छह पर बल्लेबाजी कर रहा हूं. जनवरी 2017 से जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर थी, मैंने पहली बार नंबर छह पर बल्लेबाजी की थी. तभी से टीम मैनेजमेंट मुझे बतौर मैच फिनिशर्स देखते है. उन्होंने मुझे साफतौर पर बता दिया है कि जब तक आप टीम में हैं, तब तक आप नंबर छह पर ही बल्लेबाजी करेंगे."

उन्होंने महेंद्र सिह धोनी (नाबाद 59) के साथ पांचवें विकेट लिए 141 रन की साझेदारी की.

जाधव ने कहा, "अच्छा लगता है, जब आप भारत के लिए लगातार खेलते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं. मैं कई बार चोटिल हुआ हुं इसके बावजूद जब भी मैं फिट होकर टीम में लौटा हूं, तो सभी ने मुझे प्रोत्साहित किया है."

उन्होंने कहा, "इसका श्रेय कप्तान और टीम मैनेजमेंट को जाता है, जिन्होंने मुश्किल समय में मुझे सपोर्ट किया. अब मेरी बारी थी कि मैं टीम को वही विश्वास लौटाऊं, जो उन्होंने मुझ पर दिखाया था."

जाधव ने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी सात ओवर में 31 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया.

उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी मैच में 10 ओवर भी कर सकता हूं, जैसा कि अब कर रहा हूं. अगर परिस्थिति की मांग है और टीम को मेरी जरूरत है, तो मैं यह जरूर कर सकता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Team India Performance: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget