एक्सप्लोरर

आईपीएल से पहले जेपी ड्यूमिनी का धमाल, एक ओवर में बनाए 37 रन

साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर जेपी ड्यूमिनी ने एक ओवर में 37 बनाने का कारनामा किया है. ड्यूमिनी ने यह रिकॉर्ड एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान बनाया. मोमेनटम वनडे कप में ड्यूमिनी ने केप कोबरा की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ पारी की ओवर 36वें में लेग स्पिनर एडी लेई की पहली चार गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाए.

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर जेपी ड्यूमिनी ने एक ओवर में 37 बनाने का कारनामा किया है. ड्यूमिनी ने यह रिकॉर्ड एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान बनाया. मोमेनटम वनडे कप में ड्यूमिनी ने केप कोबरा की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ पारी की ओवर 36वें में लेग स्पिनर एडी लेई की पहली चार गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाए. एडी लेई की पांचवी गेंद नो बॉल थी जिस पर ड्यूमिनी सिर्फ दो रन ही ले पाए. अगली गेंद पर ड्यूमिनी ने फिर चौका जड़ दिया और ओवर के आखिरी गेंद पर ड्यूमिनी ने शानदार छक्का जड़ कर एक ओवर में 37 रन बनाने का कारनामा किया.

आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलने वाले ड्यूमिनी ने महज 37 गेंदों में 70 रन बनाए. इससे पहले नाइट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 239 रन बनाए थे. जिसके जबाव में ड्यूमिनी की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़ दिए थे.

इसके साथ ही एडी लेई एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए. एडी लेई से पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के अलाउद्दीन बाबू के नाम है जिन्होंने साल 2013 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में एक ओवर में 39 रन खर्च किए थे.

वहीं एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के एल्टन चिगुंबुरा के नाम है जिन्होंने बीपीएल में ही एक ओवर में 39 रन बनाए थे. एक ओवर में सबसे अधिक रन के मामले में भारत के युवराज सिंह और साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने एक ओवर में 36 रन बनाने का कारनामा किया है.

इन दोनों बल्लेबाजों ने एक ओवर में लगातार 6 लगाने का कारनामा भी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget