एक्सप्लोरर

जेनिंग्स ने स्वीकार किया, दबाव में है इंग्लैंड पर वापसी की उम्मीद

जेनिंग्स ने स्वीकार किया, दबाव में है इंग्लैंड पर वापसी की उम्मीद

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार कर रहे सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड दबाव में है. लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी टीम गुरूवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में वापसी करेगी.

जेनिंग्स ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दबाव है लेकिन मुझे हमेशा से सिखाया गया कि दबाव विशेष होता है, मेरे पिता ने बचपन ने मेरे अंदर यह डालने का प्रयास किया. मैं यह सोचना पसंद करता हूं कि मैं टीम में सकारात्मक उर्जा और खुशी लाया हूं. आम तौर पर मैं खुश रहने वाला व्यक्ति हूं. लेकिन हम 0-2 से पीछे हैं और मुश्किल स्थिति में है. उम्मीद करता हूं कि हम वापसी करने में सफल रहेंगे.’’

जाने माने कोच रे जेनिंग्स के बेटे जेनिंग्स का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ और इंग्लैंड में चार साल रहने के बाद वह देश के लिए खेलने के काबिल बने. उन्होंने टीम में युवा सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद की जगह ली है जो अंगुली में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.

इंग्लैंड ने विशाखापत्तनम में दूसरा और मोहाली में तीसरा टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा है. राजकोट में पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था.

यह पूछने पर कि वह भारत के स्पिन आक्रमण से कैसे निपटेंगे, जेनिंग्स ने कहा कि अगर वह भारतीय स्पिनरों पर हावी होने में सफल रहे तो यह उनके लिए शानदार अनुभव होगा. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैं यह आप पर छोड़ता हूं कि कुछ दिन के खेल के बाद इसका जवाब दें. मैदान पर उतरकर खुद को चुनौती देने के लिए इससे बेहतर जगह नहीं है. अगर मैं खेल पाया और कुछ सफलता हासिल कर पाया तो यह शानदार होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं नहीं खेला तो ड्रिंक्स लेकर जाऊंगा. लेकिन मैं किसी तरह जुड़ने को लेकर उत्सुक हूं.’’ रे जेनिंग्स इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को कोचिंग दे चुके हैं और उन्हें भारतीय हालात का अच्छा अनुभव है तथा उन्होंने अपने बेटे को टिप्स भी दिए हैं.

जेनिंग्स ने कहा, ‘‘अपने पिता के साथ मेरे संबंध काफी अच्छे हैं, खेलने के नजरिये से, मेरे पिता ने प्रक्रिया और भारत की संस्कृति का लुत्फ उठाने को कहा है. मुझे काफी पानी पीने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि बोतल बंद हो.’’

इस सलामी बल्लेबाज ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में टीम के अभ्यास शिविर के बाद कहा, ‘‘पिछली बार मैं 2009-10 में अपने पिता के साथ आईपीएल के लिए आया था, पर्यटक के रूप में, काफी लुत्फ उठाया और मैं उस स्थान पर वापस आ रहा हूं जिसे मैं पसंद करता हूं.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक, शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
Live: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक, शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह

वीडियोज

Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget