एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: रांची टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे जसप्रीत बुमराह, प्लेइंग 11 में इस खिलाड़ी की होगी वापसी

IND Vs ENG: जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेज करने के लिए टीम मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया है. रांची टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11 बदल जाएगी.

IND Vs ENG: राजकोट में इंग्लैंड को करारी मात देने के बाद टीम इंडिया ने रांची टेस्ट से जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया है. रांची में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर मुकेश कुमार या फिर अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है. हालांकि धर्मशाला में होने वाले सीरीज के आखिरी मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी होगी. रांची में 23 फरवरी से सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है. टीम इंडिया फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के साथ राजकोट से रांची नहीं जाएंगे. जसप्रीत बुमराह राजकोट से सीधे अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे. हालांकि जसप्रीत बुमराह के अलावा रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से किसी और खिलाड़ी को आराम नहीं दिया जाएगा. जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेज करने के लिए टीम मैनेजमेंट की ओर से यह फैसला लिया गया है. जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में 80.5 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं. हालांकि बुमराह इस सीरीज में भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज भी हैं और उन्होंने 17 विकेट हासिल किए हैं.

मुकेश कुमार टीम के साथ जुड़ेंगे

लेकिन इस सीरीज से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज सीरीज के सभी 5 टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. मोहम्मद सिराज को सीरीज के दूसरे टेस्ट से आराम दिया गया था और राजकोट में उनकी वापसी हुई थी. वहीं मुकेश कुमार को दूसरे टेस्ट के बाद टीम से रिलीज कर दिया गया. रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए मुकेश कुमार की टीम में वापसी होगी. ज्यादा संभावना इस बात की है कि जसप्रीत बुमराह की जगह पर मुकेश कुमार प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे. मुकेश कुमार के नहीं खेलने की स्थिति में टीम चार स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है. ऐसे में अक्षर पटेल का खेलना तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget