एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: क्या तीसरे टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे जसप्रीत बुमराह? तस्वीर साफ हुई

IND Vs ENG: इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 14 फरवरी से शुरू होना है. जसप्रीत बुमराह के इस टेस्ट में खेलने पर तस्वीर साफ हो गई है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने पर बड़ा अपडेट आया है. जसप्रीत बुमराह राजकोट में 14 फरवरी से खेले जाने वाले मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे. रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि वर्क लोड मैनेज करने के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाएगा. लेकिन अब यह साफ हो गया है कि जसप्रीत बुमराह तीसरा टेस्ट खेलेंगे. बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज की भी टीम में वापसी कंफर्म है. हालांकि रांची में होने वाले मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाएगा.

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले ही यह साफ हो गया था जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज हर मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे. इसलिए ऐसी खबरें सामने आई कि लगातार दो टेस्ट खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाएगा. चूंकि दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच में खिलाड़ियों को 10 दिन का आराम मिल गया है इसलिए बुमराह को तीसरे टेस्ट के लिए टीम में रखा गया है. जसप्रीत बुमराह के खेलने की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर वो 9 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे. बुमराह की बदौलत ही टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मात दी.

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं जसप्रीत बुमराह

पिछले साल वापसी करने के बाद से ही जसप्रीत बुमराह ने शानदार फॉर्म दिखाया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज ड्रॉ करने में भी जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही. इसी शानदार कमबैक की बदौलत जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट रैंकिंग में पहला पायदान हासिल कर लिया है. जसप्रीत बुमराह पहले एशियन गेंदबाज हैं जो कि तीनों ही फॉर्मेट में नंबर वन गेंदबाज बनने में कामयाब रहे. इतना ही नहीं विराट कोहली के अलावा जसप्रीत बुमराह दूसरे एशियन खिलाड़ी हैं जो कि तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनने का मुकाम हासिल कर पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget