एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह की वापसी पर आया अपडेट, सीधे आईपीएल खेलते हुए दिखाई देंगे

Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से बाहर चल रहे हैं. अब बुमराह की वापसी को लेकर अपडेट सामने आया है.

Jasprit Bumrah Injury: स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ के दर्द की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. बीते पांच महीने में बुमराह टीम इंडिया के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. हालांकि अब जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर अपडेट सामने आ गया है. बुमराह सीधे इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के जरिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए दिखाई देंगे. बीसीसीआई ने हालांकि बुमराह की फिटनेस को मद्देनज़र रखते हुए एक खास प्लान भी बनाया है.

इस साल के अंत में भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है. वर्ल्ड कप के चलते बुमराह टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. इसी बात को देखते हुए बीसीसीआई उनके वर्क लोड को मैनेज करने की तैयारी कर रहा है. लेकिन बुमराह के वर्क लोड मैनेजमेंट में मुंबई इंडियंस का रोल भी बेहद अहम रहने वाला है.

बीसीसीआई ने बार्डर-गावस्कर सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए बुमराह का चयन नहीं किया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल क्रिकेट एकेडमी की ओर से बुमराह को अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला है. ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि बुमराह कुछ प्रैक्टिस मैचों में हिस्सा लेना चाहते थे. लेकिन बुमराह को वो मैच खेलने की परमिशन भी नहीं मिली. 

गंभीर थी बुमराह की चोट

इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह आईपीएल के सभी मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि बीसीसीआई बुमराह को वर्क लोड मैनेज करना चाहता है. इसके साथ ही बीसीसीआई बुमराह की फिटनेस पर लगातार नज़र बनाए रखेगा.

बता दें कि जसप्रीत बुमराह पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे. पीठ की चोट के चलते बुमराह एशिया कप का हिस्सा नहीं बन पाए. बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप से पहले बुमराह की फिटनेस को लेकर एक रिस्क लिया था. लेकिन यह दांव उलटा पड़ गया और बुमराह की चोट गंभीर हो गई. बुमराह इसके बाद वर्ल्ड कप का हिस्सा भी नहीं बन पाए और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget