एक्सप्लोरर

हमारी बदतर बल्लेबाज़ी की वजह से मिली हार: विराट कोहली


हमारी बदतर बल्लेबाज़ी की वजह से मिली हार: विराट कोहली

कोलकाता: बेंगलोरू टीम को 82 रन से करारी शिकस्त और उन्हें आईपीएल में सबसे कम स्कोर पर ऑल-आउट करने का श्रेय गंभीर ने अपन गेंदबाज़ों को दिया. वहीं विराट कोहली टीम के ऐसे खराब प्रदर्शन से बेहद निराश नज़र आए. 


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली हार से काफी निराश थे क्योंकि उनकी टीम आईपीएल इतिहास में अपने न्यूनतम स्कोर पर सिमट गयी. टीम 9.4 ओवर में 49 रन में सिमट गयी.


उन्होंने कहा, ‘‘हमारा सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन. इससे सचमुच दुख होता है. हमें लगा था कि हम इस लक्ष्य का पीछा कर लेंगे. लेकिन हमारी बल्लेबाजी बदतर रही. मैं इस समय और कुछ नहीं कह सकता. यह बहुत बुरा था. यह स्वीकार्य नहीं है. ’’ 


वहीं गंभीर केकेआर के गेंदबाज़ों के प्रदर्शन से बेहद खुश नज़र आए. उन्होंने अपनी टीम के गेंदबाज़ी अटैक की जमकर तारीफ भी की.


गंभीर ने मैच के बाद कहा, ‘‘इस जीत का श्रेय गेंदबाजी आक्रमण को जाता है विशेषकर नाथन कूल्टर नील और उमेश यादव की तेज गेंदबाजी को. ’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादा टीमों के पास हमारे जैसा तेज गेंदबाजी आक्रमण नहीं है, हमारे पास तीन गेंदबाज ऐसे हैं जो 140 से उपर गेंदबाजी कर सकते हैं.’’ 


गंभीर ने कहा, ‘‘हमारी योजना कारगर रही. गेंदबाजी विभाग काफी पेशेवर रहा, मैंने गेंदबाजी आक्रमण में आज जितना शानदार प्रदर्शन नहीं देखा. गेंदबाजों के लिये योजना यही थी कि रफ्तार का इस्तेमाल करके दुनिया को अपनी काबिलियत दिखा दो.’’ 


उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि उनकी बल्लेबाजी इतनी अच्छी नहीं रही और उन्हें 170 रन का स्कोर बनाना चाहिए था. 


उन्होंने कहा, ‘‘हमारी बल्लेबाजी इतनी अच्छी नहीं रही. हमें बल्लेबाजी पर काम करना होगा. अगर हमें टूर्नामेंट जीतना है तो आपको सभी विभागों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए.’’ 


गंभीर ने कहा, ‘‘काफी प्रतिद्वंद्वी टीमों को लगता है कि हम लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम है. इसलिये आज पहले बल्लेबाजी करके जीतना अच्छा है, इससे मनोबल में काफी बढ़ोतरी होगी. ’’मैन आफ द मैच नाथन कूल्टर नाइल ने कहा, ‘‘जब आप 130 रन के लक्ष्य का बचाव कर रहे तो आपको आक्रामक होना ही होता है. मुझे लग रहा था कि आज हम ऐसा कर पायेंगे. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इतनी गेंदबाजी नहीं कर रहा था, इसलिये मैं उत्साह से भरा था. मैं नो बॉल के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा था. हमारे पास कुछ विश्व स्तरीय स्पिनर हैं जिन्हें आज एक भी गेंद फेंकने का मौका नहीं मिला. पिच हमारे मुफीद थी. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget