एक्सप्लोरर

WWC17 फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा: मिताली राज


WWC17 फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा: मिताली राज

डर्बी: भारतीय कप्तान मिताली राज ने रविवार को होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड को चेतावनी देते हुए कहा कि मेजबानों को उनकी सुधार कर रही और आत्मविश्वास से भरी टीम से कड़े मुकाबले की उम्मीद करनी चाहिए.


भारत ने इंग्लैंड को शुरूआती मैच में 35 रन से मात दी थी और फाइनल में फिर उसे मेजबान टीम से भिड़ंना है.


मिताली ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बतौर टीम हम फाइनल का हिस्सा होने से काफी रोमांचित हैं. हम जानते थे कि यह टूर्नामेंट आसान नहीं होगा लेकिन जिस तरह से लड़कियों ने हर स्थिति में टीम की जरूरत के हिसाब से प्रदर्शन किया है, भले ही ये बल्लेबाज हों या गेंदबाज, उससे लगता है कि फाइनल उनके लिये चुनौतीपूर्ण होगा.’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से ही इंग्लैंड के लिये आसान नहीं होगा. लेकिन यह निर्भर करता है कि उस दिन हम कैसा प्रदर्शन करते हैं. हमें सचमुच अपनी योजना और रणनीति के मुताबिक खेलना होगा क्योंकि इंग्लैंड ने भी पहले मैच में हमसे हारने के बाद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.’’ 


कप्तान ने कहा, ‘‘उन्होंने फाइनल तक काफी अच्छा खेल दिखाया, इसलिये मेजबान टीम के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलना चुनौती होता है. लेकिन यह इकाई इसके लिये तैयार है. ’’


हरमनप्रीत कौर ने 115 गेंद में नाबाद 171 रन की पारी खेली जिससे भारत ने सेमीफाइनल में गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया पर कल 36 रन से जीत दर्ज की. मिताली ने इसे बड़ी उपलब्धि करार किया, उन्होंने कहा, ‘‘हरमनप्रीत की पारी शानदार रही. गेंदबाजों ने सचमुच काफी अच्छा प्रदर्शन किया. झूलन ने भी लय में वापसी की और शिखा ने भी अच्छी गेंदबाजी की. स्पिनरों ने काफी अच्छा काम किया. यह इकाई अब एकजुट लगती है.’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेट गंवाने के बाद हमने वापसी की और आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल जीतना बड़ी उपलब्धि थी. ’’ अपनी टीम के बारे में बात करते हुए मिताली ने कहा, ‘‘हमारे पास अब ऐसी खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं. वे हर मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. हर मैच में हमारे लिये एक खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करती है.’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ स्मृति ने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. फिर पूनम राउत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार स्कोर बनाया और अब हरमनप्रीत कौर ने अच्छी पारी खेली. इसलिये शीर्ष क्रम रन बना रहा है, जब हमें इसकी सचमुच जरूरत होती है. इसके अलावा गेंदबाजी इकाई का प्रदर्शन भी शानदार रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget