एक्सप्लोरर

IPL2017: विजयी रथ को आगे ले जाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी मुंबई और गुजरात

IPL2017: विजयी रथ को आगे ले जाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी मुंबई और गुजरात


मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों की यही कोशिश होगी कि अपने विजयी क्रम को बनाए रखें. गुजरात ने शुक्रवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज की थी जबकि शुक्रवार को ही मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात देकर जीत की हैट्रिक लगाई थी.


 


मुंबई ने चैलेंजर्स के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी. पहले तीन मैचों में विफल रहने वाले केरन पोलार्ड ने अर्धशतक जड़कर न सिर्फ मुंबई को जीत दिलाई बल्कि फॉर्म में भी वापसी की.


 


मुंबई के लिए हालांकि कप्तान रोहित शर्मा का बल्ले से रन न करना चिंता का कारण है. वहीं उसे नितीश राणा, क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन से खुशी होगी. इन तीनों ने मुंबई के अभी तक के सफर में अहम रोल अदा किया है.


 


गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा गुजरात के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. उन्होंने चोट के कारण चैलेंजर्स के खिलाफ मैच नहीं खेला था. वहीं जसप्रीत बुमराह, मिचेल मैक्लेघन, हरभजन सिंह, पोलार्ड के रहने से उसकी गेंदबाजी मजबूत है.


 


गुजरात को पहले दो मैचों में हार के बाद तीसरे मैच में जीत नसीब हुई. उसका बल्लेबाजी क्रम आक्रामक और गहरा है. टीम के पास ड्वायन स्मिथ, ब्रैंडन मैक्कलम, सुरेश रैना, एरॉन फिंच, रवींद्र जडेजा और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज हैं. यह सभी मुंबई के बहेतरीन गेंदबाजी आक्रमण को किस तरह से खेलेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा. उनकी गेंदबाजी जो अभी तक कमजोर नजर आ रही थी, उसे जडेजा और एंड्रयू टाई के आने से मजबूती मिली है. टाई ने पुणे के खिलाफ हैट्रिक ली थी. यह उनका आईपीएल में पहला मैच भी था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget