एक्सप्लोरर

WATCH IPL 2019 RCB vs CSK: आखिरी 6 गेंदों में माही का 'मैजिक' और RCB की जीत

IPL 2019: कल रात चेन्नई और बैंगलोर के मैच में आइये जानें कैसे आखिरी ओवर में जीतते-जीतते हार और फिर हारते-हारते जीत गई आरसीबी की टीम.

महेंद्र सिंह धोनी की अपने सदाबहार अंदाज में खेली गयी नाबाद 84 रन की पारी के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर रविवार को यहां खेले गये आईपीएल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक रन से करीबी जीत दर्ज करने में सफल रहा. धोनी ने अपनी 48 गेंदों की पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाये. उन्होंने ऐसे समय क्रीज पर कदम रखा जबकि चेन्नई छठे ओवर में चार विकेट पर 28 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था. धोनी ने इसके बाद अपने दम पर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया. मैच में बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पार्थिव पटेल के अर्धशतक और मोईन अली की आखिरी ओवरों की तेजतर्रार पारी से सात विकेट पर 161 रन बनाये. जिसके जवाब में सीएसके की टीम लक्ष्य से एक रन पीछे रह गई. 162 रनों का पीछा करते हुए शुरुआती ओवरों में सीएसके की टीम मुश्किल में फंस गई थी. लेकिन फिर एमएस धोनी ने एक यादगार पारी खेली और टीम को आखिरी ओवर तक मैच में बनाए रखा. लेकिन फिर आखिरी गेंद पर धोनी से गेंद मिस हुई और सीएसके से मैच भी. आइये जानें कैसे आखिरी ओवर में जीतते-जीतते हार और फिर हार से जीत गई आरसीबी की टीम: चेन्नई को आखिरी ओवर में 26 रन की जरूरत थी. विराट कोहली ने उमेश यादव को ओवर सौंपा, धोनी स्ट्राइक पर मौजूद थे. पहली गेंद: धोनी ने उमेश यादव की पहली गेंद पर चौका लगाया. दूसरी गेंद: फिर दूसरी गेंद को उन्होंने छह रनों के लिए भेज दिया. अब सीएसके को जीत के लिए 4 गेंदों मं 16 रन चाहिए थे. तीसरी गेंद: ओवर की तीसरी गेंद को भी धोनी ने छह रनों के लिए भेज दिया. अब चेन्नई जीत से 10 रन दूर थी. चौथी गेंद: ओवर की चौथी गेंद पर माही ने तेज़ दौड़ लगाई और 2 रन बटोरे. पांचवी गेंद: ओवर की गेंद को फिर से छह रनों के लिए पहुंचाकर मानो धोनी ने मैच को अपने पाले में डाल ही दिया था. अब उन्हें आखिरी गेंद पर दो रनों की दरकार थी. छठी गेंद: लेकिन उमेश यादव की स्लोअर गेंद को धोनी मिस कर गए और गेंद सीधे पार्थिव पटेल के हाथों में गई, धोनी ने शार्दुल के साथ दौड़ लगाई लेकिन इससे पहले की शार्दुल रन पूरा कर पाते पार्थिव ने विकेट पर गेंद हिट कर दी. देखें आखिरी ओवर का रोमांच: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget