एक्सप्लोरर

IPL 2019: डिकॉक ने छोड़ा चौका तो बुमराह ने किया कुछ ऐसा कि जीत लिए लाखों दिल

IPL 2019: भले ही मुंबई की टीम ने मैच जीता हो लेकिन मुंबई के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने अपने प्रदर्शन से ही नहीं बल्कि अपने व्यवहार से भी सबका दिल जीत लिया.

लसिथ मलिंगा के शानदार आखिरी ओवर की मदद से मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल सीज़न 12 के फाइनल में एक रन से हारकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक चार बार खिताब जीतने वाली टीम बन गई है.

चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया था. चेन्नई के लिए आखिरी ओवर तक सब सही जा रहा था लेकिन शेन वाटसन (80) के रन आउट होने से बाजी पलट गई. आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे. लसिथ मलिंगा ने इसी गेंद पर शार्दूल ठाकुर को पगबाधा आउट करा मुंबई के खाते में चौथा आईपीएल खिताब डाला. चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी.

लेकिन भले ही मुंबई की टीम ने मैच जीता हो लेकिन मुंबई के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने अपने प्रदर्शन से ही नहीं बल्कि अपने व्यवहार से भी सबका दिल जीत लिया.

17वां ओवर खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम को जीत के लिए 38 रनों की दरकार थी. लेकिन क्रुणाल पांड्या के ओवर में वॉटसन ने तीन छक्कों के साथ 20 रन बटोरकर मैच को चेन्नई की तरफ मोड़ दिया. अब चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 18 रन चाहिए थे.

कप्तान रोहित शर्मा ने 19वां ओवर अपने सबसे सफल गेंदबाज़ बुमराह को सौंपा. बुमराह ने इस ओवर में लाजवाब गेंदबाज़ी की और पहली पांच गेंदों में एक विकेट के साथ सिर्फ 5 रन दिए. लेकिन आखिरी गेंद पर डिकॉक से एक बड़ी गलती हो गई. दरअसल बुमराह ने जडेजा को एक बेहतरीन बाउंसर फेंकी. जो कीपर के लिए आसान टेक था. लेकिन डी कॉक से इतनी बड़ी चूक हो गई कि उनके हाथों से गेंद निकलकर सीधे चौके के लिए चली गई.

इस गेंद पर चौका आने के बाद सभी मुंबई के फैंस, मुंबई के कप्तान भी निराश हो गए. खुद कॉमेंटेटर भी ये कहने लगे कि डिकॉक ने ये क्या कर दिया. खुद डिकॉक भी ये समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर उनसे ये गलती कैसे हो गई. कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने तो इशारो-इशारो में ये भी कह दिया कि डिकॉक एक दक्षिण अफ्रीकी हैं और उनसे ऐसे पलों में ऐसी गलती हो सकती है.

लेकिन जब सभी लोगों की नज़र में डिकॉक विलेन बनने जा रहे थे तो खुद गेंदबाज़ बुमराह ने शानदार संयम दिखाया. बुमराह ने गेंद छूटने के बाद बिल्कुल भी गुस्सा नहीं किया. वो आराम से डिकॉक के पास गए और उन्हें शाबाशी थी और दिलासा दिया कि ऐसा हो जाता है. आगे के लिए तैयार रहो.

बुमराह का ये व्यवहार देख सभी उनके फैन हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget