एक्सप्लोरर

RCB vs MI: बेहतरीन शुरुआत के बाद पांड्या ने आरसीबी को 167 रन पर रोका

जीत की तलाश में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरुआत तो शानदार की लेकिन अंत में सात विकेट पर 167 रन ही बना सकी.

जीत की तलाश में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरुआत तो शानदार की लेकिन अंत में सात विकेट पर 167 रन ही बना सकी. एक समय आरसीबी 200 के करीब पहुंचता दिख रहा था लेकिन अंत में 167 से ही संतोष करना पड़ा वो भी तब जब अंतिम दो गेंद पर 13 रन आए.

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का 31वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. टॉस हारने के बाद कप्तान विराट कोहली ने सलामी जोड़ी में बदलाव करते हुए मनन वोहरा(45) को क्विंटन डीकॉक(7) के साथ मैदान पर भेजा. पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 38 रन की साझेदारी हुई. कोहली तीसरे नंबर पर भी नहीं और अपनी जगह बैंडन मैक्कलम(37) को भेजा. आरसीबी की रन गति पहले से ही धीमी थी और दूसरे विकेट के लिए भी धीमी गति से ही रन बनी. 9वें ओवर में जब वोहरा आउट हुए तो टीम का स्कोर 61 रन ही था.

दो विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए कप्तान कोहली. यहां से आरसीबी की पारी ने गति पकड़ी. मैक्कलम और कोहली पारी को तेज गति से आगे बढ़ा रहे थे और लग रहा था कि 200 के करीब टीम पहुंच जाएगी. लेकिन 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेहतरीन थ्रो के सहारे हार्दिक पांड्या ने मैक्कलम को पवेलियन की राह दिखा दी. 25 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए.

बेहतरीन थ्रो के बाद पांड्या जोश में थे और अपने तीसरे ओवर में मंदीप सिंह(14), कप्तान कोहली(32) और वाशिंगटन सुंदर(1) को आउट कर आरसीबी की पारी तहस-नहस कर दी. 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दो रन देकर एक विकेट झटका और लगा कि आरसीबी अब 155 से आगे नहीं बढ़ पाएगी. लेकिन मिचेल मैक्लेनेघन अपनी अंतिम गेंद पर नोबॉल फेंक बैठे जिसे कॉलिन डी ग्रैंडहोम(नाबाद 23 रन) ने छक्के के लिए भेज दर्शकों में जोश भर दिया. इसी जोश के साथ उन्होंन फ्री हिट के रूप में छह रनों के लिए भेज टीम को सात विकेट पर 167 तक पहुंचा दिया.

मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक तीन विकेट निकाले. इसके अलावा मिशेल मैक्लेघन, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट हासिल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की ताजा फिटनेस रिपोर्ट चौंका देगी, IPL 2027 तक के लिए बाहर!
हार्दिक पांड्या की ताजा फिटनेस रिपोर्ट चौंका देगी, IPL 2027 तक के लिए बाहर!
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
नेहा बोरा की इस याचिका पर होगी तत्काल सुनवाई, दिल्ली HC सहमत
नेहा बोरा की इस याचिका पर होगी तत्काल सुनवाई, दिल्ली HC सहमत
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget