एक्सप्लोरर

RCB vs RR: सैमसन की तूफानी पारी, रॉयल्स ने आरसीबी को 19 रनों से हराया

संजू सैमसन की तूफानी पारी के बाद श्रेयष गोपाल की चमत्कारी गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 19 रन से हरा दिया. तीसरे मुकाबले में राजस्थान की ये दूसरी जीत है.

रॉयल्स ने संजू सैमसन की 45 गेंद में 10 छक्कों और दो चौकों से नाबाद 92 रन की पारी की बदौलत चार विकेट पर 217 रन बनाए. जो आईपीएल के इस सीजन का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है. इसके जवाब में कप्तान विराट कोहली (57) और मनदीप सिंह (25 गेंद में नाबाद 47) की पारियों के बावजूद आरसीबी की टीम छह विकेट पर 198 रन ही बना सकी.

रॉयल्स की ओर से श्रेयष ने 22 रन देकर विराट कोहली और एबी डीवीलियर्स के विकेट चटकाए.

सैमसन ने बेन स्टोक्स (27) के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 और जोस बटलर (23) के साथ चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़े. उन्होंने राहुल त्रिपाठी (नाबाद 14) के साथ अंतिम 10 गेंद में 42 रन की अटूट साझेदारी की.

सैमसन की तूफानी पारी की बदौलत रॉयल्स की टीम अंतिम पांच ओवर में 88 रन बटोरने में सफल रही.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले ओवर में ही ब्रैंडन मैकुलम (04) का विकेट गंवा दिया जो कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर स्टोक्स को कैच दे बैठे.

सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (26) और कप्तान कोहली ने इसके बाद पारी को संवारा. कोहली ने धवल कुलकर्णी के ओवर में तीन चौके मारे जबकि डिकॉक ने गौतम पर लगातार दो चौके जड़े. कोहली ने स्टोक्स पर दो चौकों के साथ पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 64 रन तक पहुंचाया.

डिकॉक हालांकि 23 रन के स्कोर भाग्यशाली रहे जब श्रेयष गोपाल की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर ने उनका कैच टपका दिया.

बायें हाथ के चाइनामैन गेंदबाज डार्सी शॉर्ट ने डिकॉक को जयदेव उनादकट के हाथों कैच कराके कोहली के साथ उनकी 77 रन की साझेदारी का अंत किया.

श्रेयष की गेंद पर बटलर इसके बाद डीविलियर्स को स्टंप करने से चूक गए लेकिन इस लेग स्पिनर ने अगले ओवर में कोहली को मिडविकेट पर शॉर्ट के हाथों कैच करा दिया. उन्होंने 30 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के मारे.

डीविलियर्स (20) भी इसके बाद गोपाल की गेंद पर उनादकट के हाथों लपके गए जिससे आरसीबी की जीत की रही सही उम्मीद भी टूट गई.

आरसीबी को जीत के लिए अंतिम पांच ओवर में 84 रन की दरकार थी और मनदीप तथा वाशिंगटन सुंदर (35) के बीच 56 रन की साझेदारी के बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे रॉयल्स को कप्तान अजिंक्य रहाणे (36) और डार्सी शार्ट (11) की जोड़ी ने सतर्क शुरुआत दिलाई. रहाणे ने वाशिंगटन सुंदर के पारी के तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा और फिर उमेश यादव पर भी दो चौके जड़े.

क्रिस वोक्स ने रहाणे को उमेश के हाथों कैच कराके पहले विकेट की 49 रन की साझेदारी का अंत किया.

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शॉर्ट को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराके रॉयल्स को दूसरा झटका दिया.

सैमसन और स्टोक्स ने इसके बाद पारी को संवारा. सैमसन ने कुलवंत खेजरोलिया और वाशिंगटन सुंदर पर छक्के मारे. स्टोक्स ने भी खेजरोलिया की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा.

रॉयल्स के रनों का सैकड़ा 12वें ओवर में पूरा हुआ लेकिन अगले ओवर में चहल ने स्टोक्स को बोल्ड कर दिया. सैमसन ने पवन नेगी पर अपना तीसरा छक्का जड़ा लेकिन जोस बटलर भाग्यशाली रहे जब इसी ओवर में डिकॉक ने उनका कैच छोड़ दिया और गेंद चार रन के लिए चली गई.

सैमसन ने वोक्स पर छक्का और एक रन के साथ 34 गेंद में मौजूदा आईपीएल का अपना पहला अर्द्धशतक पूरा किया. बटलर ने भी वोक्स पर छक्का जड़ा लेकिन इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में आरसीबी कप्तान विराट कोहली को कैच दे बैठे.

अंतिम तीन ओवर में सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 18वें ओवर में खेजरोलिया पर दो छक्के जड़ने के बाद अगले ओवर में वोक्स की लगातार गेंदों पर छक्का और दो चौके मारे. उन्होंने उमेश के पारी के अंतिम ओवर में दो छक्के जड़े जबकि त्रिपाठी ने भी इस ओवर में छक्का और चौका मारा जिससे ओवर में 27 रन बने.

आरसीबी की ओर से चहल ने 22 जबकि वोक्स ने 47 रन दोकर दो-दो विकेट चटकाए. उमेश काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने चार ओवर में 59 रन लुटाए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget