एक्सप्लोरर

KKRvsMI: मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हमारी टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं

KKRvsMI: मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हमारी टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं
सौजन्य: IPL (BCCI)
बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के फाइनल में जगह बना चुकी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है. उन्होंने कहा कि शीर्ष पांच में हमारा कोई बल्लेबाज नहीं है यह बताता है कि हम टीम के संयुक्त प्रयास के साथ यहां पहुंचे हैं. मुंबई ने शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई है जहां उसका सामना रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट से होगा. मुंबई ने पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को 107 रनों पर ही ढेर कर दिया था और फिर चार विकेट खोकर आसान से लक्ष्य को हासिल कर लिया था. मैच के बाद रोहित ने कहा, "गेंदबाजों ने हमारी जीत तय कर दी थी. उन्होंने लगातार विकेट लिए और कोलकाता को बड़ा स्कोर बनाने से रोका. यह हमारी टीम की सबसे बड़ी पहचान रही है. हम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हैं." उन्होंने कहा, "शीर्ष पांच में हमारा कोई बल्लेबाज नहीं है. यह बताता है कि यहां तक पहुंचने में हमारी पूरी टीम का योगदान है." फाइनल में मुंबई को पुणे से भिड़ना है. मुंबई और पुणे के बीच इस आईपीएल में तीन मुकाबले हुए हैं जिसमें तीनों में मुंबई को हार मिली है. पहला क्वालीफायर भी इन दोनों के बीच में हुआ था जहां पुणे ने जीत हासिल करते हुए सीधे फाइनल में प्रवेश किया था. इस मैच के बारे में रोहित ने कहा, "पुणे के खिलाफ हमारा इतिहास अच्छा नहीं है, वह खिताब और हमारे बीच इकलौती बाधा है." वहीं, कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा है कि उन्हें उनकी टीम पर गर्व है क्योंकि वह जो कर सकते थे किया. मैच के बाद गंभीर ने कहा, "मुझे गर्व है क्योंकि हम जो कर सकते थे किया. हमारे पास दो मौके थे लेकिन हमने गंवा दिए. हमें शीर्ष दो में रहना चाहिए था. पूरे सत्र में खिलाड़ियों ने पेशेवर रहते हुए अच्छा खेल खेला." उन्होंने कहा, "पिछले मैच के बाद हमने तय किया था कि 160-170 नहीं बन सकते इसलिए हमने 140 तक जाने के बारे में सोचा था. हमने विकेट जल्दी खो दिए. बचाने के लिए 107 अच्छा स्कोर नहीं था."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget