एक्सप्लोरर

INDvsWI: रहाणे की शतकीय पारी से 105 रनों से जीती टीम इंडिया


INDvsWI: रहाणे की शतकीय पारी से 105 रनों से जीती टीम इंडिया

पोर्ट ऑफ स्पेन: टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 105 रन से हरा दिया है. भारत ने पहले खेलते हुए 43 ओवर में विशाल 310 रन बनाए. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 43 ओवर में 205 रन ही बना पाई. शानदार 103 रन की पारी खेलने वाले रहाणे को मैन ऑफ द मैच दिया गया.


भारत ने इस मैच के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. पहला वनडे बारिश की वजह से धुल गया था. 311 रनों का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही.  विंडीज टीम 43 ओवरों में 6 विकेट पर 205 रन ही बना पाई. विंडीज की ओर से शाई होप ने 88 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली.


तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने विंडीज को शुरूआती 2 विकेट दिलाकर वेस्ट इंडीज की टीम को बैकफुट पर ला दिया था, वहीं, अपना पहला मैच खेल रहे कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके. आर अश्विन को एक विकेट मिला. जिसके बाद विंडीज टीम को जीतने का मौका ही नहीं मिला.


भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे ने 103 जबकि शिखर धवन ने 63 रन की पारी खेली. कप्तान विराट कोहली ने 87 रन बनाए. 311 रनों का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही, भुवी ने जल्द ही 2 झटके.


अजिंक्य रहाणे (103) के शतक, कप्तान विराट कोहली (87) और शिखर धवन (63) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में मेजबान वेस्टइंडीज के सामने 311 रनों का लक्ष्य रखा था.


टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपने ऊपरी क्रम के दम पर निर्धारित 43 ओवरों में पांच विकेट खोकर 310 रन बनाए. बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और इसी कारण मैच के ओवरों की संख्या 50 से घटाकर 43 कर दी गई.


इस मैच में दोनों ने शतकीय साझेदारी को अंजाम दिया और पहले विकेट के लिए 18.2 ओवरों में 114 रन जोड़े. धवन ऑफ स्पिनर एशले नर्स की गेंद पर विकेटकीपर शाई होप द्वारा स्टम्पिंग कर दिए गए. उन्होंने 59 गेंदें खेली और 10 चौके लगाए.


धवन के जाने के बाद रहाणे को कप्तान विराट कोहली का साथ मिला. रहाणे विकेट पर जम चुके थे और खूबसूरत शॉट्स खेलते गए. 34वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने ऐसा ही खूबसूरत शॉट खेल अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का तीसरा शतक पूरा किया. लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वह मिग्युएल कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 103 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा दो छक्के लगाए. उन्होंने कोहली के साथ 97 रनों की साझेदारी की.


बड़े शॉट खेलने के लिए मशहूर हार्दिक पांड्या को ऊपर भेजा गया. वह सिर्फ बिना खाता खोले पवेलियन लौट लिए थे लेकिन अल्जारी जोसेफ की यह गेंद नो बाल निकली. गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए होप के हाथों गई और पांड्या खुद ब खुद चल दिए, लेकिन अंपायर ने यह देखना चाहा कि गेंद सीधे विकेटकीपर के हाथों में गई है या नहीं, इसी जांच में यह नो बाल निकली. हालांकि वह इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और चार रन बनाकर आउट हो गए.


युवराज ने 14 रनों का योगदान दिया. कोहली ने 66 गेदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से तेज तर्रार पारी खेली. महेंद्र सिंह धौनी 13 रन और केदार जाधव भी 13 रन बनाकर नाबाद रहे. 


देखें मैच की हाईलाइट्स: 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget