एक्सप्लोरर

Indians vs Australia XI: तीसरे दिन विकेटों के लिए तरसते दिखे भारतीय गेंदबाज़

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले प्रेक्टिस मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के गेंदबाज़ विकेटों के लिए तरसते नज़र आए.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसम्बर से शुरु होने जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले टीम इंडिया को पहले तो पृथ्वी शॉ की चोट के रूप में झटका लगा. इसके बाद सिडनी में खेले जा रहे प्रेक्टिस मैच में भारतीय गेंदबाज़ों को प्रदर्शन ने भी कप्तान विराट और टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ा दी है.

प्रेक्टिस मैच के तीसरे दिन भारत के 358 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया इलेवन की टीम ने 6 विकेट खोकर 356 रन बना लिए हैं. जबकि भारतीय गेंदबाज़ों पूरे दिन के खेल में विकेटों के लिए तरसते नज़र आए.

हैरी निएल्सन (नाबाद 56) और एरॉन हार्डी (नाबाद 69) की शतकीय साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने तीसरे दिन स्टम्प्स तक छह विकेट के नुकसान पर 356 रन बना लिए हैं. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया के लिए हैरी और हार्डी नाबाद हैं. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 122 रन जोड़ लिए हैं.

भारतीय टीम का पारी 358 रनों पर समाप्त करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश ने दूसरे दिन गुरुवार को स्टम्प्स तक कोई विकेट गंवाए बिना 24 रन बनाए थे. दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट (74) ने मैक्स ब्रायंट (62) के साथ 114 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी.

दिन के आखिरी सेशन में तो भारतीय गेंदबाज़ पूरी तरह से बेअसर नज़र आए.

पहले ऑस्ट्रेलिया इलेवन के ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी की. रविचंद्रन अश्विन ने ब्रायंट को बोल्ड कर क्रिकेट आस्ट्रेलिया को दिन का पहला झटका दिया. इसके बाद मोहम्मद शमी ने 153 के स्कोर पर शॉर्ट को विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा.

लेकिन इसके बाद फिर से मेज़बान टीम ने साझेदारी की. जैक कार्डर (38) और कप्तान सैम व्हाइटमैन (35) ने तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की और टीम को 213 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर उमेश यादव ने सैम को आउट कर क्रिकेट आस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया. सैम के आउट होने के बाद जैक का साथ देने आए परम उप्पल (5) को अश्विन ने रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

उप्पल का विकेट 226 के स्कोर पर गिरा और इसी स्कोर पर शमी ने जैक को भी बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया. हैरी के साथ छठे विकेट के लिए साझेदारी करने आए जोनाथन कालो (3) को भी शमी ने अधिक समय तक मैदान पर टिकने नहीं दिया. वह शमी की गेंद पर पंत के हाथों लपके गए.

हैरी ने इसके बाद हार्डी के साथ दिन का खेल समाप्त होने तक 122 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर अन्य कोई नुकसान किए बगैर क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश को 356 के स्कोर तक पहुंचाया.

इस पारी में भारत के लिए शमी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं अश्विन और उमेश को एक-एक सफलता मिली. लेकिन अधिकतर गेंदबाज़ विकेट के लिए तरसते दिखे.

उमेश यादव को अपने 22 ओवरों के स्पेल में एकमात्र विकेट मिला. वहीं अश्विन ने भी पूरे दिन 24 ओवरों में एकमात्र सफलता हासिल की. अनुभवी इशांत शर्मा को तो 16 ओवरों में एक भी विकेट नहीं मिला. वहीं रविन्द्र जडेजा भी 11 ओवर गेंदबाज़ी कर खाली हाथ लौट आए.

टीम इंडिया को एडिलेड में शुरु होने वाले टेस्ट से पहले इस समस्या का समाधान खोजना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget