एक्सप्लोरर

IND Vs SA Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरी टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

IND Vs SA Women: तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले को भारतीय महिला क्रिकेट टीम 9 विकेट से जीतने में कामयाब रही. दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि सीरीज को पहले ही अपने नाम कर लिया था.

अटल विहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में भातीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया. राजेश्चरी गायकवाड (4 ओवर 9 रन और 3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद शेफाली वर्मा (60 रन, 30 गेंद, 7 चौके, 5 छक्के) की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर इंडिया ने जीत दर्ज की.

राजेश्चरी की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट पर 112 रन पर रोक दिया और फिर 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली. शेफाली के अलावा कप्तान स्मृति मंधाना ने 28 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए जबकि हरलीन देयोल नाबाद चार रनों पर नाबाद लौटीं.

दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि इस हार के बावजूद तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इससे पहले मेहमान टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की थी.

दक्षिण अफ्रीकी टीम की खराब बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 16 रन के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए. इन तीन विकेटों में से दो विकेट गायकवाड के नाम रहा. उन्होंने लिजेली ली (12) और एने बोश (0) को आउट किया.

इसके बाद भी मेहमान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और वह निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 112 रन तक ही पहुंच पाई. टीम के लिए कप्तान सुने लुस ने 25 गेंदों पर तीन चौकों की बदौलत सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली.

उनके अलावा लारा गुडाल ने नाबाद 25, फेय टुनिक्लिफ ने 18, सिनालो जाफ्टा ने 16 और नादिन डी केर्लक ने नौ रन बनाए. भारतीय टीम की ओर से गायकवाड के तीन विकेटों के अलावा अरुं धति रेड्डी, राधा यादव, दीप्ति शर्मा और सिमरन बहादुर ने एक-एक विकेट लिए.

IND Vs ENG: श्रेयश अय्यर की चोट गंभीर, IPL से बाहर भी हो सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच, इस दिन होगी भिड़ंत; नोट कर लीजिए तारीख
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच, इस दिन होगी भिड़ंत; नोट कर लीजिए तारीख
युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई 'उठक-बैठक', बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो
युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई 'उठक-बैठक', बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो

वीडियोज

CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
UP चुनाव 2027: कांग्रेस-सपा में सीट शेयरिंग पर खींचतान, खुलकर सामने आई कलह!
UP चुनाव 2027: कांग्रेस-सपा में सीट शेयरिंग पर खींचतान, खुलकर सामने आई कलह!
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
'मिर्जापुर द मूवी' ने 5 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, 'टॉक्सिक' समेत इनको हुआ भारी नुकसान
'मिर्जापुर द मूवी' ने 5 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, 'टॉक्सिक' समेत इनको हुआ भारी नुकसान
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई 'उठक-बैठक', बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो
युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई 'उठक-बैठक', बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो
IAF छोड़ कमर्शियल पायलट बने अभिनंदन, जानें उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
IAF छोड़ कमर्शियल पायलट बने अभिनंदन, जानें उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
Embed widget