एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत ने 2020 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया को दी थी करारी शिकस्त, जानें मेलबर्न में कैसे मिली जीत

India vs Australia: भारत ने 2020 में मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने शतक जड़ा था.

India vs Australia Ajinkya Rahane: भारत ने विश्व क्रिकेट की कई बड़ी टीमों को हराया है. उसने कई रोमांचक मुकाबले अपने नाम किए हैं. टीम इंडिया ने एक इसी तरह का मुकाबला साल 2020 में मेलबर्न में जीता था. भारत ने यहां ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया था. इस मैच में भारत की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे थे. उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए यादगार शतक जड़ा था. भारत ने यह मैच आज (29 दिसंबर) ही के दिन जीता था.

टीम इंडिया नवंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी. यहां उसे 4 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी. इस दौरे का दूसरा टेस्ट मैच में 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 195 रन और दूसरी पारी में 200 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 326 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान के साथ महज 70 रन बनाकर मैच जीत लिया. यह ऐतिहासिक रहा.

अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 223 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन बनाए. रहाणे की इस पारी में 12 चौके शामिल रहे. रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 159 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. जडेजा ने 3 चौके लगाए. शुभमन गिल ने 45 रनों की पारी खेली थी. दूसरी पारी में गिल ने नाबाद 35 रन और रहाणे ने नाबाद 27 रन बनाए थे. 

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने घातक गेंदबाजी की थी. बुमराह ने 16 ओवरों में 56 रन देकर 4 विकेट लिए थे. अश्विन ने 24 ओवरों में 35 रन देकर 3 विकेट लिए थे. उन्होंने 7 मेडन ओवर निकाले थे. मोहम्मद सिराज को 2 और रविंद्र जडेजा को एक सफलता मिली थी. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान बुमराह, अश्विन और जडेजा ने 2-2 विकेट लिए थे. उमेश को एक विकेट और सिराज को तीन विकेट मिले थे.

यह भी पढ़ें : IND vs SL T20I Series: टीम इंडिया का उप कप्तान बनने पर सूर्यकुमार यादव ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget