एक्सप्लोरर

IND vs WI: दूसरे वनडे में Rohit Sharma के साथ नहीं दिखेंगे Ishan Kishan? यह खिलाड़ी करेगा वापसी

India vs West indies: रोहित शर्मा और ईशान किशन ने वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी थी. लेकिन अब रोहित के साथ अगले मैच में ईशान नहीं दिखाई देंगे.

India vs West indies Ishan Kishan Rohit Sharma KL Rahul: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में वनडे सीरीज खेली जा रही है. इसका पहला मैच टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत लिया. भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने आए थे. शिखर धवन के कोरोना संक्रमित होने की वजह से ईशान पर दांव लगाया गया था. लेकिन अब रोहित और ईशान कि जोड़ी अगले मैच में संभवत: ओपनिंग के लिए नहीं दिखाई देगी. 

अहमदाबाद वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित और ईशान की जोड़ी ने अच्छे साझेदारी निभाई. हालांकि इसके बाद ईशान 28 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. जबकि रोहित ने 60 रन बनाए. इस मैच में रोहित के साथ धवन दिखाई देते. लेकिन वे कोविड-19 पॉजिटिव होने की वजह से नहीं खेल सके. हालांकि अब अगले मैच में केएल राहुल की वापसी होगी. ऐसे में संभव है कि ईशान को ओपनिंग नहीं करवाई जाए.

केएल राहुल टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने भारत के लिए कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. बतौर ओपनर उनके परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो वह भी प्रभावी रहा है. लिहाजा संभव है कि कप्तान रोहित ओपनिंग के लिए केएल को अपने साथ लाएं. राहुल पहले मैच में नहीं खेल सके. वे एक शादी अटैंड करने गए थे.

बता दें कि वनडे सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 43.5 ओवरों में ऑलआउट होने तक 176 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 28 ओवरों में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इसमें रोहित और ईशान के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव और दीपक हूडा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. सूर्यकुमार ने नाबाद 34 रन और दीपक ने नाबाद 26 रन बनाए.

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2022: India vs Pakistan के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टिकट बुकिंग शुरू, ऐसे खरीद सकेंगे सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
IND vs SL 2nd Test Live Score: लगातार दूसरे मैच में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, जडेजा के साथ क्रीज पर मौजूद
Live: लगातार दूसरे मैच में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, जडेजा के साथ क्रीज पर मौजूद
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget