एक्सप्लोरर

IND vs WI: रोहित और रायुडू की धमाकेदार शतकीय पारी, विंडीज के सामने 378 रनों का विशाल लक्ष्य

रोहित शर्मा ने 137 गेंद में 162 रनों की पारी खेली तो वहीं अंबाटी रायुडू के बल्ले से 81 गेंद में 100 रन आए

हिटमैन रोहित शर्मा(162) और चौथे नंबर पर दावेदारी मजबूत कर रहे अंबाटी रायुडू(100) की धमाकेदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने विंडीज के सामने चौथे वनडे में 378 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे वनडे में रोहित और रायुडू के बीच हुई 211 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 377 रन बनाए.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शिखर धवन(38) और रोहित ने 11.5 ओवर में 71 रनों की बेहतरीन शुरुआत दी. कीमो पॉल की गेंद पर धवन के आउट होने के बाद एक बार फिर सबकी नजरें कप्तान विराट कोहली पर थी लेकिन सीरीज में शतकों की हैट-ट्रिक लगाने वाले कोहली चौथे वनडे में महज 16 रन ही बना सके. 101 के कुल योग पर दूसरा विकेट गंवाने के बाद मुकाबले में रोमांच भरा रोहित-रायुडू की जोड़ी ने. दोनों ने विंडीज के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के हर कोने से रन बनाए.

सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने वाले रोहित ने चिर परिचित अंदाज में शुरूआत में धीमा खेल दिखाया लेकिन पचास का आंकड़ा पार करते ही अपने रंग में आ गए और 98 गेंद में करियर का 21वां शतक पुरा किया. रोहित के शतक के बाद रायुडू ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया और फिर दोनों ने रनों की गति को तेज करने का सिलसिला शुरू कर दिया. इस दौरान रोहित ने जहां वनडे मैच में सचिन तेंदुलकर के 195 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा तो वहीं सातवीं बार 150 का आंकड़े को पार किया.

हालाकि रोहित वनडे करियर में चौथा दोहरा शतक लगाने से चूक गए और 137 गेंद में 162 रनों की पारी खेल पवेलियन लौटे. अपनी पारी में उन्होंने 20 चौके और चार छक्के लगाए. रोहित के आउट होने के बाद रायुडू ने वनडे करियर का तीसरा शतक लगा कर टीम में चौथे नंबर के लिए अपनी दावेदारी को और भी मजबूत कर दिया. 48वें ओवर की पहली गेंद पर रायुडू रन आउट होकर पवेलियन लौटे, अपनी 81 गेंदों की पारी में उन्होंने 8 चौके और चार छक्के लगाए.

फॉर्म की तलाश कर रहे महेन्द्र सिंह धोनी के पास बल्लेबाजी करने का समय था लेकिन सिर्फ 23 रन ही बना सके. अंत में केदार जाधव(16) और रविन्द्र जडेजा(7) ने टीम को को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया.

विंडीज की ओर से केमार रोच ने 74 रन देकर दो विकेट लिए जबकि ऐश्ले नर्स कीमो पॉल ने एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget