एक्सप्लोरर

India vs South Africa 1st Test ( प्रीव्यू): पहले मैच में ही रोहित और साहा पर होंगी सबकी नजरें

स्पिन खेलना दक्षिण अफ्रीका के लिए हमेशा से टेढ़ी खीर रहा है. ऐसे में तीन स्पिनरों का सामना अनुभव की कमी वाली दक्षिण अफ्रीका कैसे करती है यह देखना होगा. यहां रोहित शर्मा और साहा के लिए भी चैलेंज होगा. ऐसे में दोनों को अपने आप को साबित करना होगा.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है. इस दौरान टीम इंडिया में भारतीय कप्तान और टीम मैनेजमेंट ने दो बड़े बदलाव किए हैं. पहला बदलाव जहां ओपनिंग के तौर पर रोहित शर्मा को टेस्ट की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं दूसरा बदलाव रिषभ पंत को बाहर कर रिद्धिमान साहा को टीम में मौका दिया है. वो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह को फ्रैक्चर हो गया और वो इस सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. ऐसे में पूरी जिम्मेदारी इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी पर होगी. इन दोनों खिलाड़ियों को बुमराह जैसे स्टार परफॉरमर की नामौजूदगी में अपने आप को साबित करना होगा. लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल रोहित और साहा को लेकर है. मेजबान होने के नाते भारत को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में भारतीय टीम में से नजरें रोहित शर्मा पर सबसे ज्यादा होंगी. सीमित ओवरों में बड़ी-बड़ी पारियों के लिए मशहूर रोहित टेस्ट में इसलिए चर्चा में हैं, क्योंकि उन्हें इस प्रारूप में पहली बार बतौर सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है. रोहित अभी तक टेस्ट में मध्य क्रम में ही खेलते आए हैं लेकिन लोकेश राहुल की खराब फॉर्म के कारण उन्हें टेस्ट में पारी की शुरुआत करने का मौका मिल रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में रोहित हालांकि सिर्फ दो गेंदों पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे. इस शून्य के बाद रोहित के ऊपर अपने आप को साबित करने का दबाव बढ़ गया है. भारत की टेस्ट में बल्लेबाजी मजबूत है. मयंक अग्रवाल ने विंडीज के खिलाफ बीती टेस्ट सीरीज में अच्छा किया था. कप्तान कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे भी फॉर्म में हैं. हां, रहाणे के लिए निरंतरता बनाए रखना चुनौती हो सकता है. चेतेश्वर पुजारा भी रन कर रहे हैं. निचले क्रम में हनुमा विहारी ने टीम का भार अच्छे से उठा रखा है. वह विंडीज में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. कोहली ने इस मैच के लिए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को बाहर कर अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को मौका दिया है. चोट से वापसी करने के बाद यह साहा की पहली सीरीज होगी. विंडीज में वह अंतिम-11 में नहीं चुने गए थे. चोट के कारण वह बाहर होने से पहले बल्ले से भी अच्छी फॉर्म में थे और विकेटकीपिंग भी शानदार तरीके से कर रहे थे. साहा के लिए उसी फॉर्म को जारी रखना चुनौती होगा. गेंदबाजी में हालांकि भारत के लिए जसप्रीत बुमराह का न होना परेशानी है. वह चोट के कारण बाहर हैं. उनकी अनुपस्थिति में ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की जिम्मेदारी बढ़ गई है. कोहली ने रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी को एक बार फिर अंतिम-11 में मौका दिया है. इन दोनों के अलावा विहारी भी ऑफ स्पिनर हैं. स्पिन खेलना दक्षिण अफ्रीका के लिए हमेशा से टेढ़ी खीर रहा है. ऐसे में तीन स्पिनरों का सामना अनुभव की कमी वाली दक्षिण अफ्रीका कैसे करती है यह देखना होगा. मेहमान टीम की बल्लेबाजी कप्तान फाफ डु प्लेसिस और क्विंटन डी कॉक पर काफी हद तक निर्भर है. डीन एल्गर, एडिन मार्कराम और नए उप-कप्तान टेम्बा बावुमा का योगदान भी अहम होगा. गेंदबाजी में उसके लिए कागिसो रबादा सबसे अहम हैं. रबाडा को भारत में खेलने का भी अच्छा अनुभव है. वार्नोन फिलेंडर और लुंगी नगिदी के लिए भारत की परिस्थतियों में गेंदबाजी करना आसान नहीं होगा. स्पिनर केशव महाराज से मेहमान टीम को काफी उम्मीदें होंगी. टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी. दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), थेयुनिस डे ब्रयून, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डीन एल्गर, जुबायर हम्जा, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, सेनुरान मुतुसामी, लुंगी नगिदी, एनरिक नोर्टजे, वार्नोन फिलेंडर, डेन पिएड्ट, कागिसो रबादा, रुडी सेकेंड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget