एक्सप्लोरर

Ind vs SA 1st Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, अश्विन ने 27वीं बार लिए पूरे 5 विकेट, दक्षिण अफ्रीका 8 विकेट पर 385 रन

आर अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे दिन अफ्रीका के 8 बल्लेबाजों के पवेलियन भेज दिया है. हालांकि अफ्रीकी टीम अभी भी भारत से 117 रन पीछे है. अश्विन ने इस मैच के साथ 27वीं बार पूरे 5 विकेट लेने का कारनामा कर दिया है.

आर अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के 8 विकेट चटका दिए हैं. दक्षिण अफ्रीका अभी भी भारत के स्कोर से 117 रनों से पीछे हैं. टीम ने अपनी पहली इनिंग्स में 8 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए हैं. केशव महाराज और मुथुसामी 3 और 12 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. इससे पहले शतकीय पारी खेल अफ्रीका को आगे बढ़ाते हुए क्विंटन डी कॉक को अश्विन ने 111 रनों पर आउट कर दिया. डीन एल्गर और डी कॉक बेहतरीन साझेदारी कर टीम इंडिया को धीरे धीरे बैकफुट पर ढकेल रहे थे लेकिन तभी चेतेश्वर पुजारा के बेहतरीन कैच ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. वो 160 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकर बने. इसी के साथ जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए. तीसरे दिन मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ों ने संघर्ष दिखाया और खासकर डीन एल्गर की शानदार पारी से उन्होंने भारतीय गेंदबाज़ों को मुश्किल में बांधे रखा. आज के दिन के दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाज़ों को महज़ एकमात्र विकेट मिला. मेहमान टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसी को अश्विन ने 55 के स्कोर पर पुजारा के हाथों कैच आउट करवाकर भारत के लिए मुश्किल पैदा कर रही एल्गर के साथ उनकी पांचवे विकेट की साझेदारी को तोड़ा. लेकिन डू प्लेसी के जाने के बाद क्विंटन डी कॉक आए जिन्होंने भारत के लिए और भी ज्यादा मुश्किलें पैदा कर दीं. एल्गर के साथ मिलकर डी कॉक ने छठे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी कर ली है. इससे पहले भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था. जिसके बाद मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा ने अकेले दम पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को मैच में मुश्किल में फंसा दिया. मयंक अग्रवाल ने इस मैच में अपने करियर का पहला टेस्ट दोहरा शतक जमाया, जबकि रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया. इन दोनों बल्लेबाज़ों समेत बाकी बल्लेबाज़ों के योगदान से भारत ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाए थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरुण चक्रवर्ती नहीं, कुलदीप यादव खेलेंगे फाइनल! प्लेइंग इलेवन पर ये नया अपडेट कर देगा हैरान
वरुण चक्रवर्ती नहीं, कुलदीप यादव खेलेंगे फाइनल! प्लेइंग इलेवन पर ये नया अपडेट कर देगा हैरान
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
'गौतम गंभीर ने...' फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान, जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे
'गौतम गंभीर ने...' फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान, जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड को 'चोकर्स' कहकर धमकाया, बोले- अगर भारत के खिलाफ फाइनल नहीं जीते तो...
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड को 'चोकर्स' कहकर धमकाया, फाइनल पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget