एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: आर अश्विन का ओवल टेस्ट खेलना तय नहीं है, Playing 11 में रवींद्र जडेजा की जगह कंफर्म

India Vs England: आर अश्विन को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर दो गेंदबाज होने के बावजूद टीम में जगह नहीं मिल रही है. जडेजा के फिट होने की वजह से ओवल में भी अश्विन का खेलना तय नहीं है.

IND Vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में आज से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. दुनिया के नंबर टू गेंदबाज आर अश्विन का चौथे टेस्ट में भी टीम में जगह मिलना तय नहीं है. टीम इंडिया की ओर से कहा गया है कि अश्विन को प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला मैच से ठीक पहले किया जाएगा.

भारतीय टीम ने जानकारी दी है कि रवींद्र जडेजा पूरी तरह से फिट हैं. पिछले तीन मैचों की तरह से जडेजा का ओवल टेस्ट में खेलना भी लगभग तय है. गेंदबाजी कोच अरुण ने कहा, "जडेजा का जो स्कैन किया गया है वो आम एहतियात स्कैन है. उन्होंने अस्पताल की ड्रेस पहनकर फोटो ली, जिससे यह बड़ा मामला दिखा. जडेजा फिट हैं."

अरुण ने जडेजा और अश्विन को साथ में खेलाने की संभावना से इंकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि टीम मैनजमेंट पिच देखेगी और फिर कोई फैसला लेगी. अरुण ने कहा, "यह वातावरण पर और अन्य चीजों पर निर्भर करता है. इसमें कोई शक नहीं कि अश्विन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने अबतक इस सीरीज में कोई मैच नहीं खेला है. लेकिन अगर कोई मौका बनता है और फिटनेस की बात नहीं आती है तो यह दोनों खेलेंगे."

जडेजा पर दिखाया जा रहा है अधिक भरोसा

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि रवींद्र जडेजा के स्थान पर आर अश्विन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. लेकिन अब इस बात की संभावना बेहद कम नज़र आ रही है. रवींद्र जडेजा ने बतौर बल्लेबाज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसलिए कप्तान विराट कोहली उन पर अश्विन की बजाए अधिक भरोसा दिखा रहे हैं.

विराट कोहली हालांकि पहले ही साफ कर चुके हैं कि टीम इंडिया ओवल टेस्ट में भी पांच गेंदबाजों के साथ ही मैदान में उतरेगी. विराट कोहली का कहना है कि वह टेस्ट मैच को जीतने के इरादे से उतरते हैं और विरोधी टीम के 20 विकेट चटकाने के लिए टीम में पांच गेंदबाज होने जरूरी हैं. 

IND vs ENG: अश्विन के अभी तक नहीं खेलने पर मोईन अली बोले- मैं जडेजा को हमेशा अपनी टीम में रखता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget