एक्सप्लोरर

INDvsAUS: चेपॉक में 30 साल बाद आमने सामने होंगे भारत-आस्ट्रेलिया


INDvsAUS: चेपॉक में 30 साल बाद आमने सामने होंगे भारत-आस्ट्रेलियासौजन्य: एजेंसी

नई दिल्ली: भारत और आस्ट्रेलिया ने एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में जब इससे पहले आखिरी बार एक दूसरे के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था तब विराट कोहली और स्टीवन स्मिथ का जन्म भी नहीं हुआ था जबकि रोहित शर्मा और डेविड वार्नर की उम्र बेहद कम रही होगी.


भारत और आस्ट्रेलिया 17 सितंबर को जब पहला वनडे खेलने के लिये उतरेंगे तो यह 30 साल में पहला अवसर होगा जबकि वे चेपॉक पर सीमित ओवरों का कोई मैच खेलेंगे. इन दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर खेला गया एकमात्र वनडे मैच नौ अक्तूबर 1987 को खेला गया था. यह चेपॉक पर खेला गया पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी था.


इस मैच से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले चेपॉक पर अब तक कुल 20 वनडे खेले गये हैं लेकिन संयोग से कभी भारत और आस्ट्रेलिया आमने सामने नहीं रहे. आस्ट्रेलिया ने इस मैच के बाद यहां तीन वनडे और खेले थे लेकिन तब उसके प्रतिद्वंद्वी जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड थे. भारत ने चेपॉक पर कुल 11 मैच खेले हैं जिनमें से छह में उसे जीत और चार में हार मिली. एक मैच का परिणाम नहीं निकला.


भारत और आस्ट्रेलिया ने यहां पर नौ अक्तूबर 1987 को रिलायंस विश्व कप का मैच खेला था. इस बेहद रोमांचक मैच में आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्योफ मार्श की 110 रन की पारी से निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 270 रन बनाये. के श्रीकांत (70) और नवजोत सिद्धू (73) के अर्धशतकों से भारत एक बार जीत की स्थिति में दिख रहा था लेकिन आखिर में उसने 40 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिये और एक रन से यह मैच हार गया.


आस्ट्रेलिया ने इसके बाद चेपॉक पर जो तीन अन्य मैच खेले उनमें उसने आसानी से जीत दर्ज की. इस तरह से कहा जा सकता है कि आस्ट्रेलियाई टीम यहां शत प्रतिशत रिकार्ड के साथ उतरेगी. आस्ट्रेलिया ने हालांकि चेपॉक पर आखिरी वनडे 1996 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.


भारत और आस्ट्रेलिया ने इस बीच हालांकि चेपॉक पर चार टेस्ट मैच खेले और इनमें से तीन में भारतीय टीम विजेता रही जबकि एक मैच ड्रा समाप्त हुआ था. भारत ने 1998, 2001 और 2013 में खेले गये टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी जबकि इस बीच 2004 में खेला गया टेस्ट ड्रा रहा था.


इन दोनों टीमों के बीच वर्तमान श्रृंखला में कुल पांच वनडे खेले जाएंगे और अगर अन्य मैदानों की बात करें तो चेपॉक की तरह कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भी भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अब तक केवल एक वनडे खेला गया है. इससे पहले ईडन पर 18 नवंबर 2003 को ये दोनों टीमें आमने सामने थी जिसमें आस्ट्रेलियाई टीम ने 37 रन से जीत दर्ज की थी. विराट कोहली की टीम 21 सितंबर को होने वाले दूसरे वनडे में यहां भारतीय रिकार्ड सुधारने की कोशिश करेगी. इंदौर के होलकर स्टेडियम में 24 सितंबर को तीसरा वनडे खेला जाएगा जो इस मैदान पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच भी होगा. आस्ट्रेलियाई टीम पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये इंदौर का दौरा करेगी.


बेंगलुरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम इस मामले में अपवाद है जहां 28 सितंबर को चौथा वनडे होगा. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल छह वनडे खेले गये हैं. इनमें से भारतीय टीम ने चार में जीत दर्ज की और एक में उसे हार मिली. एक मैच का परिणाम नहीं निकल पाया था. इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे 2013 की श्रृंखला में खेला गया था जिसमें भारत ने 57 रन से जीत दर्ज की थी.


वर्तमान श्रृंखला का आखिरी वनडे नागपुर के जामथा स्थित विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम पर खेला जाएगा. यहां पर भी पिछले आठ साल के अंदर दो बार भारत और आस्ट्रेलिया एक दूसरे से भिड़े हैं. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिये जामथा की पिच पर जीत दर्ज करना मुश्किल रहा है क्योंकि यहां दोनों अवसरों पर भारतीय टीम जीती है. भारत ने 2009 में खेला गया मैच 99 रन से और 2013 की श्रृंखला का मैच छह विकेट से जीता था.


धवन और कोहली ने 2013 में खेले गये मैच में शतक जमाये थे जिससे भारत ने आस्ट्रेलिया के 351 रन के लक्ष्य को अंतिम ओवर में हासिल कर दिया था. इन दोनों की निगाह अपने इस पसंदीदा मैदान पर फिर से बड़ी पारी खेलने पर टिकी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget