एक्सप्लोरर

BCCI ने दिया बर्थडे गिफ्ट, कार्तिक की टेस्ट टीम में वापसी

1 जून को 33 साल के हुए कार्तिक को अगले ही दिन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के टीम में जगह मिल गई.

बीसीसीआई की ओर से ऐसा बर्थडे गिफ्ट शायद ही किसी को मिला है जैसा दिनेश कार्तिक को मिला. 1 जून को 33 साल के हुए कार्तिक को अगले ही दिन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के टीम में जगह मिल गई. कार्तिक चोटिल साहा की जगह लेंगे जो आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे.

कार्तिक के लिए टेस्ट टीम में आना इतना भी आसान नहीं था क्योंकि पिछले कुछ सालों से साहा के बाद बीसीसीआई ने पार्थिव पटेल पर ज्यादा भरोसा दिखाया था और बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम के साथ रखते थे. लेकिन पिछले कुछ मौकों को भूनाने में पार्थिव फेल रहे जिसका फायदा इन फॉर्म कार्तिक को मिला.

साउथ अफ्रीका दौरे पर भी पार्थिव टीम के साथ थे और साहा के चोटिल होने के बाद कार्तिक की 8 साल बाद टीम में वापसी हुई थी लेकिन कप्तान विराट कोहली दूसरे और तीसरे टेस्ट में पार्थिव के साथ ही उतरे थे. पार्थिव चार पारी में सिर्फ 56 रन ही जोड़ पाए थे जिसका असर नए चयन में दिखा है.

टीम में एकमात्र विकेटकीपर होने से बहुत हद तक ये संभव है कि 8 साल के लंबे इंतजार के बाद कार्तिक अपना पहला टेस्ट मैच खेले.

बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने शनिवार को एक बयान जारी कर कार्तिक के नाम पर मुहर लगाई. उन्होंने कहा, ‘‘साहा बेंगलुरु में 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की टीम से बाहर हो गए हैं. वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में थे और मैनेजमेंट ने फैसला किया कि इंग्लैंड दौरे से पहले उन्हें आराम की जरूरत है. साहा को पूरी तरह ठीक होने में पांच से छह सप्ताह का समय लग सकता है.’’

साहा को अफगानिस्तान के साथ होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया था. भारतीय टीम की मेडिकल टीम इस चोट के बाद लगातार साहा पर नजर बनाए हुए थी और शनिवार को उसने फैसला किया कि इंग्लैंड के साथ होने वाली अहम टेस्ट सीरीज से पहले साहा को पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए आराम दिया जाना जरूरी है.

मेडिकल टीम का कहना है कि साहा को पूरी तरह ठीक होने में पांच से छह सप्ताह लगेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget