एक्सप्लोरर

भारत अंडर 19 टीम ने इंग्लैंड को 230 रन से रौंदा

 


 


 


भारत अंडर 19 टीम ने इंग्लैंड को 230 रन से रौंदा

मुंबई: पृथ्वी शॉ और शुबमन गिल के शतकों के दम भारत की अंडर 19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में इंग्लैंड को 230 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की विजयी बढ़त बना ली.


 


गिल (160) और शॉ (105) के शतकों की बदौलत नौ विकेट पर 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय टीम ने तेज गेंदबाजों कमलेश नागरकोटी (31 रन पर चार विकेट), विवेकानंद तिवारी (20 रन पर तीन विकेट) और शिवम मावी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की अंडर 19 टीम को 37.4 ओवर में 152 रन पर ढेर कर दिया.


 


इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही. मावी ने दूसरे ओवर में ही हैरी ब्रूक (00) को एलबीडब्ल्यू किया जबकि नागकोटी ने जार्ज बार्टलेट (00) को पवेलियन भेजा. मावी ने टाम बेनटन (06) को बोल्ड किया.


 


डेलरे रालिंस (09) ने लगातार दो चौके जड़े लेकिन नागरकोटी की गेंद पर मिड ऑफ पर मयंक रावत को कैच दे बैठे जिससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 41 रन हो गया.


 


लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपने पहले ही ओवर में मैक्स होल्डन (17) को बोल्ड. नागरकोटी ने अपने दूसरे स्पैल में इंग्लैंड के शीर्ष स्कोर ओली पोप (59) को विकेटकीपर हार्विक देसाई के हाथों कैच कराया. विल जैक्स भी 44 रन बनाकर पवेलियन लौटने वाले आठवें बल्लेबाज रहे.


 


भारत की अंडर 19 टीम ने अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया. इससे पहले टीम ने 2004 में ढाका में स्काटलैंड अंडर 19 के खिलाफ तीन विकेट पर 425 रन बनाए थे. कप्तान हिमांशु राणा (33) और गिल ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े. राणा के आउट होने के बाद गिल और शा ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की अच्छी खबर ली. दोनों ने सिर्फ 164 गेंद में दूसरे विकेट के लिए 231 रन जोड़े.


 


पिछले मैच में नाबाद 138 रन बनाने वाले गिल ने 120 गेंद का सामना करते हुए 23 चौके और एक छक्का मारा. शा ने 89 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े.


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget