एक्सप्लोरर

ODI World Cup India Squad: विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, पढ़ें किसे-किसे मिली जगह

ODI World Cup 2023 India Squad Announced: बीसीसीआई ने विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी गई है.

ODI World Cup 2023 India Squad Announced: भारत ने विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यों वाली टीम की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया में अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है. हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा हैं. विराट कोहली, शुभमन गिल और सूर्यकुमार को भी जगह दी गई है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मौका मिला है. शार्दुल ठाकुर भी जगह बनाने में सफल हुए हैं.

बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने विश्व कप के लिए संतुलित टीम का चयन किया है. रोहित के साथ शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते हैं. टीम में ईशान किशन भी हैं. ईशान ओपनिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर में भी बैटिंग करने में सक्षम हैं. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर भरोसा जताया गया है. राहुल ने एशिया कप 2023 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है. हालांकि इसके बावजूद वे विश्व कप की टीम में शामिल किए गए हैं. सूर्यकुमार यादव भी टीम का हिस्सा हैं. 

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में जगह मिली है. जडेजा कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं. अगर भारत के बॉलिंग अटैक की बात करें बुमराह के साथ-साथ मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव टीम का हिस्सा हैं. कुलदीप स्पिन बॉलिंग के साथ एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. बुमराह की बात करें तो उन्होंने चोट से ठीक होने के बाद शानदार कमबैक किया है. बुमराह नेपाल के खिलाफ एशिया कप 2023 के मैच में मैदान में नहीं उतरे. लेकिन वे अगले मैच में खेल सकते हैं. इससे पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टीम लीड की थी. 

विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव.

यह भी पढ़ें : IND vs PAK WC Match Tickets: 57 लाख रुपए में बिक रहा भारत-पाकिस्तान मैच का एक टिकट, फैन ने BCCI से किया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget