एक्सप्लोरर

सुपरहिट जीत तो मिली लेकिन विराट ने बेवजह प्रयोग क्यों किया?

न्यूज़ीलैंड में टीम इंडिया ने पहली बार टी-20 सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया. सुपर ओवर में मिली जीत का रोमांच लंबे समय लोगों को याद रहेगा. पढ़िए वरिष्ठ खेल पत्रकार शिवेंद्र कुमार सिंह का लेख

हैमिल्टन में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली. सुपर ओवर में टीम को 18 रनों की जरूरत थी. केएल राहुल और रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए. शुरूआत अच्छी नहीं रही. पहली दो गेंदों पर सिर्फ तीन रन बने. आखिर में दो गेंद पर दस रन चाहिए थे. पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा के छक्के के बाद भी बाजी आसान नहीं थी. क्योंकि अब भी आखिरी बॉल पर चार रन चाहिए थे. रोहित शर्मा भी सोचकर आए थे कि आज फैंस का पूरा पैसा वसूल कराना है. उन्होंने आखिरी गेंद पर भी एक जोरदार छक्का लगाया. उनके छक्के की बदौलत भारतीय टीम ने तीसरा टी-20 मैच तो जीत ही लिया साथ ही साथ पांच मैचों की सीरीज में भी अजेय बढ़त बना ली. न्यूज़ीलैंड के पिछले दौरे में भारतीय टीम टी-20 सीरीज में हार गई थी. देखा जाए तो क्रिकेट की प्रचलित भाषा में उसका बदला भी भारतीय टीम ने ले लिया. अब आते हैं असली मुद्दे पर पर. हैमिल्टन टी-20 में विराट कोहली ने एक प्रयोग किया. जिसकी वजह से मैच में भारतीय टीम ने कम से कम 20 रन कम जोड़े. वरना एक वक्त पर स्थिति ऐसी थी कि भारतीय टीम आसानी से 200 रनों के पार पहुंचती दिख रही थी. लेकिन अंत में स्कोरबोर्ड पर रन जुड़े- 179 . बेवजह प्रयोग क्यों करते हैं विराट हैमिल्टन में एक बार फिर विराट कोहली ने प्रयोग किया. वो नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने नहीं आए. इसका नुकसान टीम इंडिया को हुआ. केएल राहुल और रोहित शर्मा ने जो शानदार शुरुआत की थी उसका फायदा टीम इंडिया पूरी तरह नहीं उठा पाई. हाल के दिनों मे ये दूसरी बार हुआ है जब विराट कोहली ने अपनी पारंपरिक नंबर तीन की पोजीशन पर बल्लेबाजी नहीं की है. दोनों ही बार ये प्रयोग टीम को महंगा पड़ा. आपको याद दिला दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली नंबर तीन की बजाए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए थे. उस मैच में भारत को दस विकेट से बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. अब वापस हैमिल्टन टी-20 की बात करते हैं. केएल राहुल और रोहित शर्मा ने तीसरे टी-20 में भारत को जबरदस्त शुरुआत दी. टीम इंडिया ने सिर्फ 5.3 ओवर में पचास रन बना लिए थे. पावरप्ले के बाद टीम इंडिया का स्कोर था- बगैर कोई विकेट खोए 69 रन. इसके बाद 9 वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल आउट हुए. इसके बाद मैच में पूरे 11 ओवर बाकी थे. इस वक्त भारत का स्कोर था- 89 रन. यानी भारतीय टीम 9.88 की रनरेट से रन बना रही थी. विराट कोहली चाहते तो यहां से आकर मैच में रनों की रफ्तार को कायम रख सकते थे. मुमकिन है कि उन्हें क्रीज पर निगाहें जमाने में थोड़ा वक्त लगता लेकिन उनकी आक्रामकता पूरी दुनिया जानती है. बावजूद इसके उन्होंने शिवम दुबे को बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया. शिवम दुबे को भेजने के फैसले पर उठेंगे सवाल शिवम दुबे 10वें ओवर की चार गेंदों में अपना खाता तक नहीं खोल पाए. बल्लेबाजी में दूसरे छोर पर इसका दवाब रोहित शर्मा की बल्लेबाजी में भी दिखा. वो 65 रन बनाकर आउट हो गए. जल्दी ही शिवम दुबे भी आउट होकर पवेलियन लौट गए. विराट कोहली इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए. लेकिन 10वें, 11वें और 12वें ओवर ने भारतीय टीम की अच्छी खासी रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. 10वें ओवर में भारतीय टीम के स्कोरबोर्ड में सिर्फ 3 रन जुड़े, 11वें ओवर में 4 रन और 12वें ओवर में भी 3 रन ही जुड़े. 12 ओवर तक आते आते भारत का स्कोर हो गया था- 3 विकेट पर 99 रन. रन रेट घटकर 8.25 पर पहुंच गया. आखिरकार भारतीय टीम 179 रन ही बना पाई. पहले 9 ओवर में 89 रन और अगले 11 ओवर में 90 रन. विराट कोहली की किस्मत अच्छी है कि मोहम्मद शमी की गेंदबाजी और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के करिश्मे से टीम इंडिया ने मैच और सीरीज जीत ली. टी-20 विश्व कप के साल में विराट कोहली को ऐसे प्रयोगों से बचना होगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget