एक्सप्लोरर

IND VS ENG: चौथे टेस्ट से पहले भारत का खूंखार गेंदबाज चोटिल, अब मैनचेस्टर में कैसे जीतेगी टीम इंडिया?

Team India Fast Bowler Injured: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से खेला जाना है. इससे पहले प्रैक्टिस सेशन में टीम इंडिया का एक गेंदबाज चोटिल हो गया है.

Ind vs Eng Manchester Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्रैक्टिस सेशन के दौरान बॉलिंग आर्म में चोट लग गई है, जिससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. भारतीय टीम पहले ही लॉर्ड्स टेस्ट हारकर सीरीज में 1-2 से पिछड़ चुकी है.

प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगी चोट

लॉर्ड्स टेस्ट हारने के दो दिन आराम करने के बाद भारतीय टीम पहली बार गुरुवार को प्रैक्टिस के लिए मैदान में आई थी. इस दौरान अर्शदीप नेट में गेंदबाजी कर रहे थे. साई सुदर्शन ने अर्शदीप की तरफ गेंद खेली, जिसे रोकने की कोशिश में उनके बाएं हाथ में चोट लग गई. टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने अर्शदीप के चोट की पुष्टि की.

डोएशेट ने कहा, 'गेंदबाजी के दौरान उन्हें गेंद हाथ में लगी. गेंद को रोकने की कोशिश में अर्शदीप के हाथ में चोट लग गई'. असिस्टेंट कोच ने आगे कहा कि 'हमें देखना होगा कि चोट कितनी गहरी है. मेडिकल टीम उन्हें डॉक्टर के पास ले गई है, देखते हैं उसे टांके लगाने की जरुरत है या नहीं. अगले कुछ दिन हमारी आगे की प्लानिंग के लिए अहम होने वाले हैं'.

अर्शदीप को है डेब्यू का इंतजार

अर्शदीप ने अभी तक भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है, वो लंबे समय से इसके इंतजार में हैं. इस सीरीज में उन्हें मौका मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में दो मुकाबले खेल चुके हैं, वो एक और मैच खेलेंगे. ऐसे में उनकी जगह अर्शदीप को मौका मिल सकता है. लेकिन अर्शदीप की ये चोट ज्यादा गंभीर होती है तो अर्शदीप को डेब्यू के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. अर्शदीप ने फर्स्ट क्लास में 21 मैच खेले हैं. इस दौरान अर्शदीप ने लगभग 31 की औसत से 66 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें- एक ओवर में कितनी वाइड गेंद फेंक सकता है कोई गेंदबाज? अंपायर क्या लेगा एक्शन? जानें इसका नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
IND VS ENG: भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget