एक्सप्लोरर

IND VS WI: वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने सीरीज में की वापसी, पढ़ें जीत के क्या रहे तीन बड़े कारण

India vs West Indies: भारत की जीत में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाई. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सीरीज में शानदार वापसी की.

India vs West Indies 3rd T20: भारत ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में शानदार वापसी की. हालांकि वेस्टइंडीज अभी भी 2-1 से आगे है. भारत की जीत में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की अहम भूमिका रही. अगर टीम इंडिया की जीत के कारण पर नजर डालें तो ये दोनों बल्लेबाज सबसे अहम रहे. भारत की जीत में कुलदीप यादव की भी अहम भूमिका रही.

टीम इंडिया की जीत का पहला कारण सूर्यकुमार की तूफानी बैटिंग रही. सूर्या ने नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 83 रन बनाए. उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 4 छक्के लगाए. भारत की जीत में तिलक वर्मा की पारी दूसरा अहम कारण रही. तिलक ने नाबाद 49 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया. कुलदीप यादव ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने वेस्टइंडीज की पारी के दौरान 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट झटके. कुलदीप ने किंग, जार्ल्स और पूरन को आउट किया.

वेस्टइंडीज ने तीसरे मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान के साथ 159 रन बनाए. इस दौरान किंग ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए. मेयर्स ने 25 रन बनाए. कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 40 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 17.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए सूर्या ने 83 और तिलक ने 49 रन बनाए. पांड्या ने नाबाद 20 रन बनाए. उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया.

बता दें कि वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज के पहले मैच में 4 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत हासिल की. तीसरे मैच में भारत ने वापसी की. टीम इंडिया ने जीत के बावजूद 2-1 से पीछे है. अब सीरीज का चौथा मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : IND vs WI: टी20 में सूर्यकुमार यादव का बड़ा कारनामा, कोहली-रोहित के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
जन्मदिन पर घर पहुंचा खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
Embed widget