एक्सप्लोरर

IND vs WI: वनडे में लगातार फ्लॉप हो रहे सूर्यकुमार यादव, क्या अब नहीं मिलना चाहिए मौका?

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज़ के दो मैचों में क्रमश: 19 और 24 रन ही बना सके हैं. ऐसे में उनके टीम में रहने पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Suryakumar Yadav In ODI: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 6 विकेट करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इस मैच में भारत की ओर से काफी खराब बैटिंग देखने को मिली. इस मैच में एक बार फिर भारतीय स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव फ्लॉप दिखाई दिए. टी20 के नंबर वन बल्लेबाज़ सूर्या लंबे वक़्त से वनडे में नाकाम हो रहे हैं. ऐसे में वनडे टीम में उनकी जगह पर सवाल खड़े होने शुरु हो गए हैं. 

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे में सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 24 रन ही बना सके. इसके अलावा पहले वनडे में भी सूर्या फ्लॉप दिखे थे, जहां उन्होंने 25 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर सिर्फ 19 रनों की पारी खेली थी. वनडे में सूर्या लंबे वक़्त से एक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. 

वेस्टइंडीज़ से पहले सूर्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेलेते हुए दिखाई दिए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में सूर्या लगातार तीनों पारियों में गोल्डन डक का शिकार हुए थे. ऑस्ट्रेलिया से पहले वे न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में दिखाई दिए थे.

सूर्या ने वनडे में आखिरी अर्धशतक फरवरी, 2022 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए मैच में ही लगाया था. सूर्या अब तक वनडे में 23 पारियां खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 ही अर्धशतक लगाए हैं. सूर्या अब तक 2023 में खेली गई सभी वनडे सीरीज़ का हिस्सा रहे हैं. 

अब वनडे में और नहीं मिलना चाहिए मौका?

जुलाई, 2021 में वनडे में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए अब तक यह फॉर्मेट कुछ खास नहीं रहा है. अब तक खेले गए 25 मैचों की 23 पारियों में सूर्या महज़ 23.80 की औसत से 476 रन बना रहे हैं. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 2 ही फिफ्टी लगाई हैं. ऐसे में उन्हें आगे वनडे में मौका मिलेगा या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा. आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सूर्या की फॉर्म टीम के लिए काफी चिंताजनक है. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान, बताया क्यों नहीं खेले रोहित और कोहली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget