एक्सप्लोरर

Mukesh Kumar IND vs WI: मुकेश को भारत की टेस्ट-वनडे टीम में मिली जगह, बंगाल क्रिकेट संघ ने भेजा स्पेशल मैसेज

IND vs WI: भारत ने वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया है. बंगाल क्रिकेट संघ ने मुकेश के लिए खास मैसेज भेजा है.

India vs West Indies Mukesh Kumar: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है. भारत ने टीम की घोषणा कर दी है. इसमें मुकेश कुमार को भी शामिल किया है. मुकेश वनडे और टेस्ट दोनों ही टीमों का हिस्सा हैं. उनके टीम इंडिया में शामिल होने पर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने स्पेशल मैसेज भेजा है. कैब ने मुकेश को बधाई दी. मुकेश का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है. वे घरेलू मैचों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं. 

बंगाल क्रिकेट संघ ने शुक्रवार को मुकेश बधाई दी. कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा, ‘‘कैब की ओर से मैं मुकेश को बधाई देता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. वह पिछले दो सत्र में काफी निरंतर रहे हैं. मुझे भरोसा है कि अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलता है तो वह काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा. ’’ बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने 2022-23 रणजी सत्र में 22 विकेट झटके थे और रणजी फाइनल तक के सफर में अहम भूमिका अदा की थी. 

गौरतलब है कि मुकेश का अब तक करियर शानदार रहा है. उन्होंने  फर्स्ट क्लास मैचों की 70 पारियों में 149 विकेट झटके हैं. उन्होंने इस दौरान 6 बार पांच या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं. मुकेश लिस्ट ए के 24 मैचों में 26 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने 33 टी20 मुकाबलों में 32 विकेट हासिल किए हैं. मुकेश बंगाल के साथ-साथ रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के लिए भी खेल चुके हैं. वे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. मुकेश ने 10 मैचों में 7 विकेट लिए हैं.

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.

यह भी पढ़ें : IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले ट्रेनिंग लेगी टीम इंडिया, करीब 12 साल बाद डोमिनिका में टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget